03 MAYFRIDAY2024 9:20:26 AM
Nari

पति निक ने शेयर की 'मदर्स डे' पर प्रियंका की तस्वीरें, प्यार लुटाते एक्ट्रेस बोली - 'थैंक यू मुझे...'

  • Edited By palak,
  • Updated: 15 May, 2023 05:50 PM
पति निक ने शेयर की 'मदर्स डे' पर प्रियंका की तस्वीरें, प्यार लुटाते एक्ट्रेस बोली - 'थैंक यू मुझे...'

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले ही बॉलीवुड फिल्मों से दूर हैं लेकिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इन दिनों वह अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ समय व्यतीत कर रही हैं। सिर्फ देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ही नहीं बल्कि उनके पति निक जोनस भी काफी प्यार करते हैं। अपनी लेडी लव के लिए प्यार दिखाते हुए वह आए दिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। हाल ही में निक जोनस ने मदर्स डे के मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिससे यह साफ पता चल रहा है कि वह अपनी पत्नी से कितना प्यार करते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

बेटी को कंधे पर उठाए नजर आई देसी गर्ल

हॉलीवुड सिंगर निक जोनस ने अपनी पति प्रियंका की मदर्स डे पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा का एक अलग ही लुक देखने को मिल रहा है। बेटी मालती के साथ प्रियंका कुछ खुशी के पल बिताती नजर आ रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

कंधों पर बैठी दिखी मालती 

इन तस्वीरों में मालती मैरी जोनस प्रियंका के कंधों पर बैठी हैं वहीं प्रियंका इस दौरान एक कैजुअल लुक में दिख रही हैं। कैप और चश्मा पहने एक्ट्रेस ने अपना लुक कंप्लीट किया है। 

डांस करती भी दिख रही है मालती 

वहीं एक वीडियो में प्रियंका ने अपनी बेटी को गोद में उठाया है। वही बेटी को उठाकर लेते जाते हुए रोड क्रॉस करती दिख रही हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए निक ने कैप्शन में लिखा कि - 'आप एक शानदार मां हो। आप हर दिन मेरी और मालती मैरी की दुनिया को रोशन करती हो।' 

PunjabKesari

प्रियंका ने कहा धन्यवाद 

निक की तस्वीर पर कमेंट करते हुए प्रियंका ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। प्रियंका ने लिखा कि - 'आई लव यू जान, मुझे मम्मा बनाने के लिए धन्यवाद ।' 

PunjabKesari

Related News