25 APRTHURSDAY2024 12:22:05 PM
Nari

इन 4 मीठी डिशेज से करें नए साल की शुरूआत

  • Edited By neetu,
  • Updated: 28 Dec, 2020 10:28 AM
इन 4 मीठी डिशेज से करें नए साल की शुरूआत

नए साल आने वाले ही हैँ। ऐसे में हर कोई एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाते है। ऐसे में अगर आप भी कुछ मीठा बनाने की सोच रहे हैं तो चलिए हम को खास 4 इंडियन डिशिज बनाना सिखाता है। ऐसे में आप अपने नए साल की शुरूआत इन खास डिशेज से कर सकते हैं। ये खाने में सभी को पसंद आने के साथ बनाने में भी आसान होगी। तो आइए जानते हैं इन्हें बनाने की विधि...


1. गाजर का हलवा

 

सामग्री:

गाजर- 1 किलो
दूध- 1,1/2 लीटर
हरी इलायची- 8
चीनी- 5-7 बड़े चम्मच
देसी घी- 5 बड़े चम्मच
किशमिश- 2 छोटे चम्मच
बादाम- 1 बड़ा चम्मच (कटे हुए)

PunjabKesari

विधिः

1. सबसे पहले गाजर धोएं।
2. अब उसे छीलकर कद्दूकस कर लें।
3. पैन में दूध और इलायची डालकर कम आंच पर उबालें।
4. कढ़ाही में घी गर्म करके उसमें गाजर, दूध डालें।
5. 10-15 मिनट तक इसे हल्की आंच पर पकने दें।
6. इसमें चीनी मिलाकर हलवे का रंग गाढ़ा होने तक पकाएं।
7.  तैयार हलवे को सर्विंग डिश में निकाल कर ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें।

2. गुलाब जामुन

 

सामग्री:

खोया- 300 ग्राम
आटा- 3 बड़े चम्मच
चीनी-  3 बड़े चम्मच
पानी- 1/2 लीटर
केसर- चुटकीभर
रिफाइंड तेल- 200 ग्राम

गुलाब जामुन बनाने के लिए:

1 सबसे पहले बाउल में आटा और खोया मिलाएं।
2. फिर इससे मीडियम साइज के गोल बॉल्स बना लें।
3. पैन में तेल गर्म करके उसमें गुलाब जामुन तलें।

PunjabKesari

चाशनी बनाने के लिए:

1. पैन में चीनी, केसर और पानी डालकर उबालें।
2. चाशनी को गाढ़ा होने दें।
3. तैयार बॉल्स को चाशनी में डालें।
4. इसे सर्विंग डिश में निकाल कर सर्व करें।
5. लीजिए आपके गुलाब जामुन बनकर तैयार है।


3. मूंगफली की चिक्की

 

सामग्री:

मूंगफली- 250 ग्राम
मक्खन- 25 ग्राम
गुड़- 200 ग्राम
पानी- 1/2 कप

PunjabKesari

चिक्की बनाने की वि​धि:

1. सबसे पहले मूंगफली को भून कर मोटे तौर पर क्रश करें।
2. पैन में पानी और गुड़ डालकर पकाएं।
3. गुड़ गाढ़ा होने पर इसमें मूंगफली मिलाएं।
4. एक ट्रे को घी से ग्रीस करके तैयार मिश्रण को 1 इंच मोटाई में फैलाएं।
5. ‌‌‌‌‌‌‌मिश्रण के ठंडा होने पर इसे चौकोर शेप में काट लें‌।
6. इसे एयर टाइट कंटेनर में भरकर स्टोर करें।
7. लीजिए आपकी मूंगफली चिक्की बनकर तैयार है।


4. मूंग दाल हलवा

 

सामग्री:

मूंग दाल- 1/2 कप (5-6 घंटे भीगी हुई)
देसी घी- 1/2 कप
दूध- 1/2 कप
पानी- 1 कप
चीनी- 1/2 कप (पानी और दूध के साथ मिली हुई)
इलायची पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
बादाम- 2 बड़े चम्मच (कटे हुए)

PunjabKesari

विधि:

1. सबसे पहले दाल को धोकर मिक्सी में पीस लें।
2. पैन में दूध वाले मिश्रण को गर्म करके चीनी घुलने दें।
3. अलग पैन में घी गर्म करके दाल डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं।
4. फ्राई दाल में दूध का मिश्रण मिलाएं।
5. मिश्रण से घी अलग होने तक इसे पकाएं।
6. अब इसमें इलायची पाउडर और आधे बादाम मिलाएं।
7. तैयार हलवे को सर्विंग डिश में निकाल कर बचे बादाम से गार्निश करें।
8. लीजिए आपका मूंग दाल हलवा बनकर तैयार है।
 ‌

आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा कमेंट बॉक्स में बताएं। 

Related News