18 APRTHURSDAY2024 12:42:10 PM
Nari

नताशा ने अपनी शादी में पहना पुराना नेकलेस, कपड़े भी चुने सिंपल-सौबर

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 27 Jan, 2021 06:28 PM
नताशा ने अपनी शादी में पहना पुराना नेकलेस, कपड़े भी चुने सिंपल-सौबर

हर लड़की का सपना होता है कि वो अपनी शादी के दिन सबसे खास दिखे जिसके लिए वो लहंगे से लेकर गहनों तक, सबकुछ हाई स्टेंडर्ड का चूज करती है। अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा जैसी बड़ी हीरोइनों के अमेजिंग वेडिंग ड्रेस से इंस्पायर होकर अपनी वेडिंग आइटम्स सिलेक्ट करती है। मगर लगता है कि वरुण धवन की दुल्हन नताशा इन सब मामलों में काफी अलग है। तभी तो उन्होंने अपनी शादी के दिन पुराना नेकलेस और सिंपल-सौबर ड्रेस पहनकर पैसे बचाए। 

नताशा ने अपनी शादी पर पहना पुराना नेकलेस

जी हां, शादी के दिन नताशा ने आइवरी कलर का लहंगा पहना था जिसके साथ उन्होंने व्हाइट चूड़ा और सिंपल डायमंड नेकलेस सेट कैरी किया था जोकि नताशा 2019 में आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी के वेडिंग फंक्शन पर सिल्वर कलर के लहंगे के साथ पहनकर पहुंची थी। बात लहंगे कि करें तो वो नताशा का खुद डिजाइन किया हुआ लहंगा था जोकि एकदम सिंपल और सबसे डिफरैंट कलर का वेडिंग लहंगा था। जबकि वरुण ने शादी के मौके पर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की शेरवानी पहनी थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

हर फंक्शन के लिए नताशा ने चुनी लाइट ड्रेस

बात चूड़े की करें तो वो मिहिका बजाज के व्हाइट चूड़े से इंस्पायर्ड था। उन्होंने भी अपनी शादी के दिन व्हाइट चूड़ा पहना था लेकिन रैड एंड व्हाइट लहंगे के साथ। वहीं आपने नताशा की शादी में एक और बात नोटिस की कि उन्होंने शादी के लगभग हर एक फंक्शन में लाइट कलर के ड्रेस ही चूज किया। हालांकि, इसके पीछे वजह क्या रही हमें नहीं मालूम लेकिन इतना जरूर है नताशा ने प्योर व्हाइट चूड़ा, लाइट कलर लहंगा और सिंपल डायमंड नेकलेस पहनकर ब्राइड्स के लिए नया वेडिंग फैशन ट्रेंड सेट कर दिया। रोका सेरेमनी से लेकर मेहंदी पर नताशा ने व्हाइट या आइवरी कलर के अटायर पहने जिससे दो बातें साबित होती हैं कि या तो व्हाइट उनका फेवरेट कलर है या फिर वो फैशन डिजाइनर होने के नाते ब्राइड्स के लिए फैशन ट्रेंड सेट करना चाहती है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

यूजर्स ने किया ट्रोल

यहां तक की उन्होंने शादी के बाद भी ऑल व्हाइट ड्रेस पहनी जबकि वरूण रैड कलर के शेरवानी में दिखे। हालांकि, नताशा को यूं बिना मांग में सिंदूर डाले और एकदम सिंपल ऑल व्हाइट कपड़ों में देखकर यूजर्स निराश भी हुए। एक यूजर ने लिखा- पहली ब्राइड देखी है जिसने हिंदू होते हुए भी कुछ भी रैड कलर का नहीं पहना, क्या इसे व्हाइट ज्यादा ही पसंद है? दूसरे यूजर ने लिखा- ना बैंगल्स ना सिंदूर और व्हाइट पुराना सा सूट पहन लिया क्या व्हाइट के अलावा और कोई कलर के कपडे नहीं है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

Related News