28 APRSUNDAY2024 11:43:30 PM
Nari

नाग पंचमी पर इन 5 राशियों की बदलेगी किस्मत, बारिश के जैसे बरसेगा पैसा

  • Edited By palak,
  • Updated: 19 Aug, 2023 06:27 PM
नाग पंचमी पर इन 5 राशियों की बदलेगी किस्मत, बारिश के जैसे बरसेगा पैसा

हिंदू धर्म के अनुसार, सावन महीने में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जाती है। भगवान शिव के आभूषण नाग देवता की इस दिन विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। विधि-विधान के साथ की गई पूजा का आशीर्वाद नाग देवता भक्तों को जरुर देते हैं और व्यक्ति को जीवन में सुख-समृद्धि भी मिलती है। इस बार 21 अगस्त नाग पंचमी से एक दिन पहले सर्वार्थ सिद्धी नाम का योग बनने वाला है। ज्योतिष शास्त्र में यह योग बहुत ही शुभ माना जाता है। इस योग से नाग पंचमी पर कुछ राशियों की किस्मत बदलने वाली है। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसी कौन सी राशियां जिन को लाभ हो सकता है...

वृश्चिक राशि 

नाग पंचमी पर वृश्चिक राशि के जातकों की किस्मत बदलने वाली है। इस राशि के जातकों को बहुत ही ज्यादा लाभ होने वाला है। इसके अलावा आर्थिक क्षेत्र में भी इस राशि के जातकों को फायदा होगा। किसी नए काम की शुरुआत आप इस दिन कर सकते हैं। इसके अलावा यदि आपकी सेहत ठीक नहीं रह रही तो नाग पंचमी से आपकी सेहत में भी सुधार हो सकता है।

PunjabKesari

मकर राशि 

मकर राशि पर बन रहा स्रवार्थ सिद्धि योग मकर राशि के लिए बहुत ही लाभकारी होगा। इस राशि के जातकों को करियर में लाभ मिलेगा। किसी यात्रा पर आप लोग जा सकते हैं। इसके अलावा आपको अचानक से धन लाभ भी हो सकता है। 

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों के लिए भी यह योग बहुत ही शुभ रहेगा। आप लोगों को व्यापार में मुनाफा हो सकता है। इसके अलावा किसी भी तरह के वाद विवाद से आप दूर रहेंगे। मानसिक स्थिति आपकी मजबूत बनेगी।  

PunjabKesari

मेष  राशि 

मेष राशि के जातकों को नाग पंचमी पर धन लाभ हो सकता है। धन लाभ के चलते आपकी आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। लंबे समय से चल रही पैसे की समस्याओं से आपको राहत मिलेगी।

कुंभ राशि 

इस राशि के जातकों के लिए भी नाग पंचमी बेहद फायदेमंद साबित होगी। आपके बिगड़े काम बन जाएंगे। नाग देवता की कृपा से आपकी जीवन में सुख-शांति आएगी अगर आपने किसी तरह का कर्ज लिया है तो वह आप चुका सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी यह समय बहुत ही अच्छा है। इसके अलावा कुंभ राशि के जो जातक नौकरी की तलाश में हैं उन्हें नौकरी मिल सकती है।

PunjabKesari

Related News