08 SEPSUNDAY2024 6:10:40 AM
Nari

ढोल-नगाड़ों के साथ मिसेज अनंत अंबानी का हुआ वेलकम, जेठ-जेठानी ने दिया नई नवेली दुल्हन को आशीर्वाद

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 13 Jul, 2024 04:31 PM
ढोल-नगाड़ों के साथ मिसेज अनंत अंबानी का हुआ वेलकम, जेठ-जेठानी ने दिया नई नवेली दुल्हन को आशीर्वाद

किसी छोटी सी चीज को भी खास बनाना कोई अंबानी परिवार से सीखे। यह हर एक पल को बेहद ही शानदार तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। अब बेटी की शादी को यादगार बनाने के लिए इस परिवार ने कोई कमी नहीं छोड़ी। प्री वेडिंग से लेकर शादी तक हर फंक्शन खास और रॉयल रहा है। अब घर में छोटी दुल्हन आए और उसका ग्रैंड वेलकम ना हो ऐसा तो हो नहीं सकता। ससुरल पहुंचते ही राधिका मर्चेंट का बेहद ही शानदार स्वागत हुआ।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ambani Family (@ambani_update)


अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधने के बाद एंटीलिया पहुंच चुके हैं। अब राधिका  मर्चेंट का राधिका अंबानी ने अंबानी के घर में कदम रखा ऐसे में उनका  ग्रह प्रवेश पूरे रीति रिवाज के साथ हुआ। जेठानी शोल्का ने जहां अपने देवर और देवरानी कीकी आरती उतारी तो वहीं जेठ आकाश ने तिलक लगाकर कपल का स्वागत किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ambani Family (@ambani_update)


 एंटीलिया में छोटी बहू का गृह प्रवेश मंत्रोच्चारण के बीच हुआ। जहां एक तरफ फूलें की बारिश हो रही थी तो वहीं दूसरी तरफ एंटीलिया का स्टाफ बैकग्राउंड में मालिक की जय कहते हुए सुनाई दे रहा था। इस बीच नई दुल्हन राधिका और दूल्हे राजा अनंत भैया-भाभी के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हुए भी नजर आए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

बैकग्राउंड में लाउड म्यूजिक और ढोल-नगाड़ों की गूंज भी सुनाई दे रही है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का गवाह बना मुंबई का  जियो वर्ल्ड सेंटर जहां देश विदेश से मेहमान पहुंचे। आज शुभ आशीर्वाद सेरेमनी होगी कल शादी का रिसेप्शन होने वाला है। 
 

Related News