30 APRTUESDAY2024 7:00:00 PM
Nari

सबसे खतरनाक सड़कें, जहां ड्राइव करना हैं सबसे मुश्किल!

  • Updated: 21 Jan, 2017 02:25 PM
सबसे खतरनाक सड़कें, जहां ड्राइव करना हैं सबसे मुश्किल!

ट्रैवलिंगः सड़कों पर ट्रैफिक दिनों दिन बढ़ रहा है। लोगों को सड़क पर चलते समय इसी बात का डर होता है कि कहीं कोई तेज वाहन उन्हें टक्कर न मार दें। कई लोग सड़क पर ज्यादा तेज स्पीड में गाड़ी चलाते हैं जिससे कई बार दुर्घटना का शिकार भी हो जाते हैं। दुनियाभर में कई सड़कें एेसी हैं जहां आप तेज स्पीड से गाड़ी चलाने के बारे में सोच भी नहीं सकते। आज हम आपको दुनिया की सबसे खतरनाक सड़कों के बारे में बताने जा रहे है जहां चलना खतरे से खाली नहीं। 

1. डेल्टन हाईवे, अलास्का
यह सड़क 3 छोटे गांवों को आपस में जोड़ती है। इसे दुनिया का सर्वाधिक बर्फीला राजमार्ग माना जाता है। 

2. लद्दाख-कश्मीर सड़क, भारत
यह बेहद ही खतरनाक सड़क है। यह लद्दाख और कश्मीर को जोड़ती है। यहां छोटी सी गलती आपकी जान ले सकती है। 

3. ले पैसेज डू गोइस, फ्रांस
यह रास्ता रोजाना कुछ समय के लिए ही खुलता है। इसके दोनों तरह पानी ही पानी है। इसी वजह से यहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। 

4. तियानमेन माउंटेन रोड, चीन
इस सड़क के मोड़ काफी खतरनाक है। इस 10 किमी सड़क पर चलने के लिए चौंकना रहना बहुत जरूरी है। 

5. कॉल डे ला बोनेट, फ्रांस 
यह सड़क ऊंची चट्टानों पर बनी हुई है। ये खतरनाक सड़क काफी घुमावदार है। इस सड़क पर चलना खतरे से खाली नहीं। 

6. एशिमा ओहाशी ब्रिज, जापान
यह ब्रिज 1.7 किमी लंबा और 11.3 मीटर चौड़ा है। इसके अलावा यह काफी ढलान भरा है। देखने में ही यह काफी खतरनाक लगता है। 


 

Related News