03 MAYFRIDAY2024 4:01:04 PM
Nari

पंकज त्रिपाठी पर टूटा दुखों का पहाड़, बहनोई की सड़क हादसे में मौत बहन की हालत गंभीर

  • Edited By palak,
  • Updated: 21 Apr, 2024 10:04 AM
पंकज त्रिपाठी पर टूटा दुखों का पहाड़, बहनोई की सड़क हादसे में मौत बहन की हालत गंभीर

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। एक्टर के बहन और बहनोई एक सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। इस सड़क हादसे में एक्टर के बहनोई राजेश तिवारी की मौत हो गई है और उनकी बहन सरिता को काफी चोटें आई हैं। पंकज की बहन सरिता की हालत काफी नाजुक है। दोनों बिहार में अपने गांव से वापिस आ रहे थे ऐसे में इसी दौरान जीटी रोड में धनबाद के निरसा के पास वह सड़क हादसे का शिकार हो गए। आपको बता दें कि कुछ समय पहले अगस्त 2023 में पंकज त्रिपाठी के पिता का निधन हुआ था। ऐसे में यह समय उनके लिए काफी मुश्किल है। 

कार की हुई टक्कर 

पंकज त्रिपाठी के बहनोई राजेश को मुन्ना के नाम से भी जाना जाता था। वह रेलवे में कर्मचारी थे इस समय उनकी पोस्टिंग चितरंजन स्टेशन में थी। उनका गांव बिहार के गोपालगंज में है। पंकज के बहनोई अपने गांव कमलपुर से चितरंजन के लिए जा रहे थे। लेकिन इसी दौरान निरसा मार्केट चौक में पहुंचने से पहले उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। कार की स्पीड काफी ज्यादा थी। टक्कर में गाड़ी के आगे का हिस्सा बुरी तरह से टूट गया। वहीं राजेश और सरिता को पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से कार के बाहर निकाला और जल्दी धनबाद के एक अस्पताल में ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की लेकिन वह राजेश को नहीं बचा पाए। वहीं एक्टर की बहन इस समय आईसीयू में भर्ती है। 

PunjabKesari

बहनोई चला रहे थे गाड़ी 

रिपोर्ट्स की मानें तो पकंज त्रिपाठी के बहनोई राजेश खुद गाड़ी चला रहे थे और उनकी बहन सरिता साथ में बैठी हुई थी हालांकि दोनों का एक्सीडेंट कैसे हुआ इस बारे में रिश्तेदारों ने कुछ नहीं कहा है। मृतक के परिवार के सदस्य सुजीत तिवारी ने कहा कि - 'जब हम लोगों को इस सड़क दुर्घटना के बारे में खबर हुई तो हम लोग आनन-फानन में आकर अस्पताल में पहुंचे। परिजनों का यही कहना है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि यह कार एक्सीडेंट आखिर हुआ कैसे है।' 

PunjabKesari

पंकज त्रिपाठी भी पहुंचेंगे धनबाद 

कहा जा रहा है कि एक्टर पंकज त्रिपाठी भी बहुत जल्द धनबाद में पहुंचने वाले हैं। अपनी बहन की देखभाल करने के लिए वह परिवार के साथ वहां पर जाएंगे। वहीं अगर बात पंकज के वर्कफ्रंट की करें तो हाल ही में वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म 'मर्डर मुबारक' में पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार में नजर आए थे। ये एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म थी जिसमें करिश्मा कपूर, विजय वर्मा, सारा अली खान, टिस्का चोपड़ा और डिंपल कपाड़िया भी अहम किरदारों में  नजर आए थे। फिल्म की कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। अब वहीं पंकज त्रिपाठी 'स्त्री 2' में दिखने वाले हैं। 'स्त्री 2' इस साल रिलीज होने वाली हैं।

PunjabKesari

Related News