27 APRSATURDAY2024 2:00:38 AM
Nari

Monsoon Special: घर पर बना खाएं ये 5 सूप, खाने के बाद रहेंगे हैल्दी

  • Updated: 03 Jul, 2018 06:21 PM
Monsoon Special: घर पर बना खाएं ये 5 सूप, खाने के बाद रहेंगे हैल्दी

बारिश के मौसम में अगर आप कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हैल्दी भी हो तो गर्मा-गर्म सूप बना कर खाएं। आज हम आपको 5 सूप की रेसिपी बताएंगे, जो खाने में लाइट और पौष्टिक भी है। आइए जानिए इन्हें बनाने विधि।

1. लाल मसूर दाल का सूप

PunjabKesari
बारिश के मौसम में मसूर दाल का सूप सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसे बनाने के लिए मसूर की दाल उबाल कर एक तरफ रख दें। फिर पैन में तेल गर्म करके उसमें प्याज, लहसुन, अजवायन और लाल मिर्च पाउडर डाल कर पकाएं। फिर इसमें मसाले और टमाटर डाल कर इसे नरम होने तक पकने दें। इसके बाद इसमें उबली हुई दाल और वेजिटेबल स्टॉक डाल कर इसे धीमी आंच पर 15 मिनट तक या फिर उबाल आने तक पकाएं। अब इसमें नींबू का रस और हरा धनिया मिक्स करके सर्व करें।

2. मिनेस्ट्रोन सूप (Minestrone soup)

PunjabKesari
इस सूप को बनाने के लिए पैन मे पानी, हरा प्याज, लहसुन, तुरई (zucchini), हरी बीन्स, शतावरी और अजवाइन डाल कर अच्छी तरह मिक्स करें और ढक्कर 15 मिनट के लिए उबालें। फिर इसमें सब्जी शोरबा (Vegetable broth) और तुलसी के पत्ते डाल कर 20 मिनट तक उबालें। इसके बाद टमाटर पेस्ट मिक्स करके 10 मिनट के लिए उबालें और फिर स्वादानुसार नमक और काली मिर्च का पाउडर मिलाएं और सर्व करें।

3. फ्रेंच अनियन सूप (French onion soup)

PunjabKesari
इसके लिए पैन में ऑलिव ऑयल गर्म करके प्याज डाल कर ब्राउन होने तक पकाएं। फिर इसमें चीनी मिक्स करें। अब लहसुन डाल कर 1 मिनट तक पकाएं। इसके बाद वेजिटेबल स्टॉक, तेज पत्ते और अजवायन के फूल मिलाएं। इसे आधा ढक्कर धीमी आंच पर 25 मिनट के लिए उबालें। फिर इसमें स्वादानुसार  नमक और काली मिर्च पाउडर मिक्स करें। आप इसका मजा टोस्टेड ब्रेड के साथ भी चख सकते हैं। 

4. मशरूम सूप (Mushroom soup with rice)

PunjabKesari
इसे बनाने के लिए पैन में मशरूम, नमक, पानी और नींबू का रस डाल कर मिलाएं और इसे 20 मिनट तक पकाएं। अब इसमें चावल इसमें चावल मिक्स करके इसे दोबारा 15 से 20 मिनट तक पका लें। फिर इसमें उबले हुए अंडे, स्वादानुसार नमक और काली मिर्च पाउडर डाल कर अच्छी तरह मिलाएं। अब इसे हरे धनिए के पत्तों से गार्निश करके सर्व करें।

5. चिकन नूडल्स सूप (Chicken noodle soup)

PunjabKesari
इस सूप को तैयार करने के लिए धीमी आंच पर पैन रखें और तेल के साथ कोटिंग करें। अब इसमें प्याज, लहसुन, गाजर, अजवाइन और तेज पत्ता डाल कर धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब सारी सब्जियां नरम न हो जाए। लेकिन इसे ब्राउन न होने दें। इसके बाद इसमें चिकन स्टॉक डाल कर उबालें। उबाल आने पर इसमें नूडल्स डाल कर इसे धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं। फिर चिकन क्यूब्स मिला कर इसे पकाएं और फिर स्वादानुसार मसाले और नमक मिक्स करें। अब स्पघेटी मिलाकर इसे 4 मिनट तक पकाएं और सर्व करें। 

Related News