28 APRSUNDAY2024 8:27:47 AM
Nari

Mom To be आलिया से सीखें बेबी बंप के साथ कैसे दिखना है Cute, खूबसूरती पर फिदा हुए फैंस

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 27 Aug, 2022 03:21 PM
Mom To be आलिया से सीखें बेबी बंप के साथ कैसे दिखना है Cute, खूबसूरती पर फिदा हुए फैंस

Parents To Be आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। बॉलीवुड के स्टार कपल एक साथ  महबूब स्टूडियो के बाहर स्पाॅट किए गए। इस दौरान आलिया बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई। 

PunjabKesari
बता दें कि ये कपल  इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन में बिजी हैं। प्रमोशन के लिए अपने पति के साथ पहुंची आलिया शिफॉन पिंक कलर के टॉप में काफी खूबसूरत लग रही थी। 

PunjabKesari
पिंक टॉप के साथ ब्लैक कलर की जैकेट और हील्स उनके लुक को और शानदार बना रहा था। एक्ट्रेस  ट्रांसपेरेंट आउटफिट में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थी। उनका हर तस्वीर में अलग अंदाज देखने काे मिला। 

PunjabKesari
फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- लाइट जल्द आ रही है। इसके साथ ही ब्रैकट में लिखा कि अगले 2 हफ्ते में 9 सिंतबर को ब्रह्माम्स्त्र रिलीज हो रही है।उनके बेबी बंप को देखकर लोगो का कहना है कि बच्चा जल्द ही आने वाला है।

PunjabKesari
वहीं कुछ लोग आलिया के प्रेगनेंसी ग्लो की भी तारीफें कर रहे हैं। हाथ जोड़कर नमस्ते करती आलिया की क्यूटनेस पर फैंस फिदा हो गए।

PunjabKesari

Related News