28 APRSUNDAY2024 7:28:27 PM
Nari

पाकिस्तान में आई बाढ़ पर बॉलीवुड की चुप्पी से नाराज हुई मेहविश, बोली- 'क्या आप लोग...'

  • Edited By palak,
  • Updated: 05 Sep, 2022 10:42 AM
पाकिस्तान में आई बाढ़ पर बॉलीवुड की चुप्पी से नाराज हुई मेहविश, बोली- 'क्या आप लोग...'

पाकिस्तान में आई विनाशकारी बाढ़ के कारण लोग बहुत भयभीत हो गए हैं। बाढ़ के कारण लोगों को जान और माल का भी नुकसान हो रहा है। लाखों से भी ज्यादा लोग अभी भी इस प्राकृतिक आपदा से पीड़ित हैं। इसी बीच पाकिस्तानी एक्ट्रेस मेहविश हयात ने पाकिस्तान की तबाही पर बॉलीवुड सितारों की चुप्पी पर सवाल उठा दिए हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट के जरिए बॉलीवुड सितारों पर निशाना साधा है। 

PunjabKesari

मुल्क से जुड़े मुद्दों पर रखती हैं मेहविश राय 

मेहविश हयात पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। अपने मुल्क से जुड़े हर मुद्दे पर भी वह अपनी राय रखती नजर आती हैं। एक्ट्रेस ने पाकिस्तान में आई बाढ़ से पीड़ित लोगों के हालात बताते हुए भी सोशल मीडिया पर मदद की अपनील की थी। इसके बाद हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा स्टोरी के जरिए बॉलीवुड सितारों के प्रति अपनी नाराजगी बताई है। एक्ट्रेस ने पाकिस्तान के लीडिंग रिपोर्टर की एक पोस्ट को रिपोस्ट करके बॉलीवुड की चुप्पी पर निशाना साधा है। 

राजनीति से ऊपर उठकर करनी चाहिए पाकिस्तान की मदद 

मेहविश ने अपनी पोस्ट में कहा कि - 'बॉलीवुड सितारों के लिए यह बहुत ही बेहतर समय है कि वह राष्ट्रवादी राजनीति से ऊपर उठकर पाकिस्तान के लोगों की मदद कर सकें। हम लोग आहात हो रहे हैं।' इसके अलावा एक्ट्रेस ने पाकिस्तान के लोगों के लिए बॉलीवुड सेलेब्स से मदद की भी मांग की है। 

PunjabKesari

पाकिस्तान में भी मौजूद है बॉलीवुड सेलेब्स के फैंस 

आपको बता दें कि बॉलीवुड के कई सितारों ने पाकिस्तानी फिल्मों में भी काम किया है। उनके कई फैंस पाकिस्तान में भी मौजूद हैं। इस बात का जिक्र मेहविश ने अपनी पोस्ट में भी किया था। मेहविश ने लिखा था कि- 'मैंने वास्तव में सोचा था कि मानवता की कोई सीमा नहीं है, लेकिन यह बात शायद ही किसी बॉलीवुड सितारों ने पाकिस्तान में आई बाढ़ के बारे में पोस्ट किया हो। शायद वह इस बात से अंजान है कि वह यहां पर कितने लोकप्रिय हैं।' 

एक्ट्रेस पूर्णा जगन्नाथन भी कर चुकी हैं लोगों से मदद की अपील 

इससे पहले 'नेवर हैव आई एवर' की एक्ट्रेस पूर्णा जगन्नाथन भी अपने फॉलोअर्स से पाकिस्तान में राहत के प्रयास करने के लिए अनुरोध कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने कई संगठनों को टैग करते हुए कहा था कि - 'क्या आप पाकिस्तान की मदद में मेरा साथ दोगे?वहां जो हो रहा है, वह बहुत ही बुरा है, लोगों का जीवन पानी के साथ बह रहा है, मरने वाले लोगों की संख्या 1000 स भी पार है।' 

PunjabKesari

इंटरनेशनल मॉडल बेला हदीद ने भी लोगों में फैलाई जागरुकता 

मेहविश हयात और पूर्णा जगन्नाथन के अलावा इंटरनेशनल मॉडल बेला हदीद भी पाकिस्तान में आई बाढ़ से बचने के लिए लोगों में जागरुकता फैला चुकी हैं। मॉडल ने अपने फॉलोअर्स से बाढ़ से ग्रस्त लोगों की मदद करने का अनुरोध किया था। बेला हदीद ने कहा था कि इस पर्यावरणीय संकट और उससे प्रभावित लोगों के लिए कुछ करना बहुत ही आवश्यक है। 

PunjabKesari

Related News