26 APRFRIDAY2024 6:18:34 AM
Nari

रेड कलर की इंडो वेस्टर्न ड्रेस में रैंप पर उतरी मलाइका, नुसरत-नरगिस ने कातिलाना अंदाज में दिखाई अदाएं

  • Edited By palak,
  • Updated: 12 Mar, 2023 04:54 PM
रेड कलर की इंडो वेस्टर्न ड्रेस में रैंप पर उतरी मलाइका, नुसरत-नरगिस ने कातिलाना अंदाज में दिखाई अदाएं

लैक्मी फैशन वीक का आज आखिरी दिन है। चार दिन चले इस फैशन वीक में एक्ट्रेसेज के खूबसूरत लुक देखने को मिले। वहीं शो के चौथे दिन मलाइका अरोड़ा, नुसरत भरुचा और नरगिस फाखरी ने अपनी कातिल अदाओं से रैंप जलवा बिखेरा। तीनों एक्ट्रेसेज का लुक काबिल-ए तारीफ था। अपनी स्टाइलिश वॉक के साथ एक्ट्रेसेज ने दर्शकों का दिल जीत लिया। 

लाल रंग की इंडो वेस्टर्न ड्रेस में मलाइका ने दिखाई अदाएं 

बॉलीवुड में अपने बोल्ड अदाओं के कारण जानी जाने वाली एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी आखिरी दिन रैंप पर उतरी। डिजाइन भूमिका शर्मा के लिए मलाइका ने लैक्मे फैशन वीक के लिए रैंप पर वॉक किया। एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो उन्होंने ऑल रेड लुक के साथ अपनी खूबसूरती में चार-चांद लगाए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

मलाइका ने रेड कलर का इंडो वेस्टर्न ड्रेस कैरी किया। सिल्वर वर्क रेड कर्लर के क्रॉप टॉप के साथ मलाइका ने शरारा कैरी किया। ऊपर से लॉन्ग एम्बेलिश्ड जैकेट के साथ एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही थी। डार्क मेकअप लुक आइलाइनर, ओपन हेयर्स और लॉन्ग इयररिंग्स के साथ माला ने अपना लुक कंप्लीट किया। ओवरऑल लुक में वह बहुत गॉर्जियस लग रही थी। 

PunjabKesari

डीप नेक मस्टर्ड पिंक लहंगे में नुसरत भरुचा ने लूटी महफिल 

एक्ट्रेस नुसरत भरुचा भी आखिरी दिन रैंप पर आई। फैशन डिजाइनर महिमा महाजन के लिए उन्होंने रैंप पर वॉक किया। डीप नेक मस्टर्ड और पिंक कलर के लहंगा एक्ट्रेस ने कैरी किया था। लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने गले में ग्रीन कलर का नैकपीस और हाथों में ग्रीन रिंग और मिनिमल मेकअप के साथ अपना लुक कंप्लीट किया। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 ब्लैक प्रिंटेड टॉप स्कर्ट में नजर आई नरगिस फाखरी 

एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने डिजाइनर सेजल कामदर के लिए रैंप पर वॉक किया। ब्लैक कलर के प्रिंटेड टॉप स्कर्ट के साथ ऊपर से एक्ट्रेस ने शॉर्ट जैकेट कैरी किया। कानों में सिल्वर ईयररिंग्स और हाथों में ब्रेसलेट वियर कर एक्ट्रेस ने अपना लुक कंप्लीट किया। नरगिस अपने ऑवरऑल लुक में बेहद गॉर्जियस दिख रही थी। 


 

Related News