28 APRSUNDAY2024 1:21:56 PM
Nari

ट्रेडिशनल अवतार के साथ रैंप पर उतरी मलाइका, शिल्पा-डेजी की लुक पर फिदा हुए फैंस

  • Edited By palak,
  • Updated: 28 Oct, 2023 01:32 PM
ट्रेडिशनल अवतार के साथ रैंप पर उतरी मलाइका, शिल्पा-डेजी की लुक पर फिदा हुए फैंस

बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक की शुरुआत हो चुकी है। इस फैशन वीक में आए दिन बी-टाउन हसीनाओं के हुसन का जलवा देखने को मिलेगा। एक से बढ़कर एक अवतार में बी-टाउन हसीनाएं रैंप पर अपनी अदाएं दिखाती हुई नजर आएंगी। फैशन शो के पहले दिन मलाइका अरोड़ा, डेजी शाह और शिल्पा शेट्टी ने अपनी अदाओं से फैंस का दिल जीता है। तो चलिए डालते हैं इन तीनों एक्ट्रेसेज के लुक पर एक नजर....

मलाइका अरोड़ा 

अपनी अदाओं से फैंस को दिलों में जगह बनाने वाली मलाइका अरोड़ा भी रैंप पर उतरी। एक्ट्रेस ने याक्सी दीप्ति रैडी की कलैक्शन के लिए रैंप पर वॉक किया। पेस्टल कलर के लहंगा चौली में एक्ट्रेस काफी प्यारी लगी। डीप नेक चौली के साथ उन्होंने मैचिंग प्रिंटेड लहंगा कैरी किया। गले में हैवी नेकपीस, बालों को खुला छोड़ और डॉर्क मेकअप के साथ मलाइका ने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

डेजी शाह 

एक्ट्रेस डेजी शाह रिवोन नैचुरल की कलेक्शन अदाव्या के लिए रैंप पर उतरी। एक्ट्रेस ने सिल्वर कलर का सीक्वेंड गाउन पहना। बालों को खुला छोड़, लाइट मेकअप में एक्ट्रेस काफी सुंदर लग रही थी। उनका लुक सिंपल सॉबर लुक फैंस को काफी पसंद भी आया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

शिल्पा शेट्टी 

शिल्पा शेट्टी ने ओम ज्वेलर्स की कलेक्शन गोलकोंडा विव्स के लिए रैंप पर वॉक किया। एक्ट्रेस ने रेड-पिंक कलर का लहंगा पहना। शिल्पा के लहंगे पर किया गया कढ़ाई वर्क काफी प्यारा था। नाक में नथनी, मांग में टीका और खुले बाल छोड़ शिल्पा काफी प्यारी लग रही थी। अपने इस लुक से उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


 

Related News