25 APRTHURSDAY2024 2:11:07 PM
Nari

महाशिवरात्रि पर चढ़ जाए भांग तो अपना लें ये नुस्खे, 5 मिनट में उतर जाएगा Hangover

  • Edited By neetu,
  • Updated: 01 Mar, 2022 10:35 AM
महाशिवरात्रि पर चढ़ जाए भांग तो अपना लें ये नुस्खे, 5 मिनट में उतर जाएगा Hangover

आज महाशिवरात्रि का पावन त्योहार है। पुराणों अनुसार, इस शुभ दिन पर भगवान शिव और देवी पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसे में लोग भगवान जी की कृपा पाने के लिए शिव-पार्वती जी की पूजा व व्रत करते हैं। भगवान शिव को भांग अतिप्रिय होने से उन्हें यह चढ़ाई जाती है। इसके साथ ही बहुत से लोग प्रसाद स्वरूप भांग व इससे तैयार चीजों का सेवन करते हैं। मगर एक्सपर्ट अनुसार, अधिक मात्रा में भांग का सेवन करने से इसका नशा हो जाता है। इसके कारण सिरदर्द, मतली, उल्टी, बेहोशी आदि की समस्या हो सकती है। ऐसे में भांग का हैंगओवर उतारने के लिए आप कुछ देसी उपाय अपना सकती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

खूब पानी पीएं

एक्सपर्ट अनुसार, भांग खाने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। ऐसे में इसे खाने से पहले और बाद में अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए।

फल खाएं

भांग का सेवन करने के बाद फलों का सेवन करें। इससे शरीर में पानी की कमी दूर होकर भांग का नशा कम होने में मदद मिल सकती है। आप फलों का जूस भी पी सकते हैं।

PunjabKesari

गर्म पानी से नहाएं

भांग का नशा हटाने के लिए गुनगुने पानी से नहाएं। इससे सिरदर्द, बेचैनी, सुस्ती, मतली, चक्कर आदि से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है।

सफेद मक्खन का सेवन करें

भांग का नशा उतारने के लिए सफेद मक्खन खाएं। इससे आपको आराम मिल सकता है।

दही खाएं

हेल्थ एक्सपर्ट अनुसार, खटाई का सेवन करने से भांग का नशा कम करने में मदद मिल सकती है। ऐसे में आप दही या इससे बनी चीजें खा सकते हैं।

PunjabKesari

भांग पीने के बाद अगर बेहोशी हो

अगर कोई व्यक्ति भांग पीने के बाद बेहोश हो जाएं तो गुनगुने सरसों तेल की कुछ बूंदें उसके दोनों कान में डालें। इससे उसकी बेहोशी दूर होकर आराम मिल सकता है।

नींबू पानी पीएं

भांग का नशा उतारने के लिए बिना शक्कर व नमक मिलाएं नींबू पानी पीएं। 4-5 बार इसका सेवन करने से नशा उतरने में मदद मिल सकती है। इस दौरान मीठी व हैवी चीजों खाने से सेहत को नुकसान हो सकता है।

 

 

Related News