29 JANTHURSDAY2026 6:22:45 PM
Nari

युवा विधायक मैथिली ठाकुर का नया घर बेहद आलीशान, पहली झलक में दिखा रुतबा

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 29 Jan, 2026 04:38 PM
युवा विधायक मैथिली ठाकुर का नया घर बेहद आलीशान, पहली झलक में दिखा रुतबा

 नारी डेस्क:  हाल ही में बिहार की सबसे युवा विधायक और प्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर अपने नए घर में शिफ्ट हो गई हैं। चुनाव जीतने के बाद पटना में मिलने वाले सरकारी आवास में गृह प्रवेश के दौरान उनका विधायक वाला रुतबा साफ देखा गया। लेकिन साथ ही, घर की सजावट में सादगी और परंपरा भी दिखाई दे रही थी, जो घर सजाने के लिए एक बेहतरीन आइडिया साबित हो सकती है।

कौन हैं मैथिली ठाकुर?

मैथिली ठाकुर भारत की सुप्रसिद्ध लोक गायिका हैं और उन्हें ‘बिहार की बेटी’ के नाम से भी जाना जाता है। कम उम्र में उन्होंने अपनी सुरीली आवाज और भारतीय लोक संगीत की वजह से देश-विदेश में अपनी खास पहचान बनाई। हाल ही में उन्होंने अपने परिवार के साथ पटना में नए घर में गृह प्रवेश किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। मैथिली ठाकुर दरभंगा की अलीनगर सीट से भाजपा विधायक हैं। मात्र 25 साल की उम्र में सबसे युवा विधायक बनने का गौरव हासिल किया।

 

नए घर का बाहरी लुक

मैथिली ठाकुर का नया घर दो मंजिला है और इसका रंग सफेद व हल्का क्रीम है, जो इसे मॉडर्न और साफ-सुथरा लुक देता है। बड़े कांच की खिड़कियां और खुली बालकनियां घर को प्राकृतिक रोशनी प्रदान करती हैं। गृह प्रवेश के दौरान घर को गेंदे के फूलों से सजाया गया था।

PunjabKesari

एंट्री गेट और नेम प्लेट

मुख्य प्रवेश द्वार काले रंग के आधुनिक लोहे के गेट से बना है। गृह प्रवेश पर इसे पीले और नारंगी गेंदे के फूलों और केले के पत्तों से सजाया गया। गेट के बाईं ओर सफेद दीवार पर नेम प्लेट लगी है, जिस पर लिखा है ‘अलीनगर, नि. क्षेत्र सं.-81’

PunjabKesari

इंटीरियर की झलक

मैथिली ठाकुर के घर का इंटीरियर आधुनिक सुविधाओं और पारंपरिक सादगी का बेहतरीन मिश्रण है। कमरे बड़े और हवादार हैं, जिसकी वजह सफेद दीवारें और बड़ी खिड़कियां हैं। फर्श सफेद टाइल्स और छत पर आधुनिक पंखे लगे हैं। लिविंग एरिया काफी स्पेशियस है, जिसमें पूरा परिवार पूजा करता नजर आया।

PunjabKesari

मॉड्यूलर किचन

किचन में आधुनिक स्टील बर्तन और मॉड्यूलर चिमनी लगी है। दीवारों पर सफेद और क्रीम टाइल्स हैं। गृह प्रवेश के दौरान मैथिली ने किचन में दूध उबालने की रस्म पूरी की, जो भारतीय संस्कृति में समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है।

बरामदा और बाहरी जगह

घर के अगले हिस्से में गाड़ी खड़ी करने और बैठने की खुली जगह बनाई गई है। गृह प्रवेश के दौरान वहां हरिनाम संकीर्तन भी हुआ। दीवार और लोहे की रेलिंग का कॉम्बिनेशन घर की बाउंड्री को शानदार लुक देता है। मैथिली ठाकुर का नया घर आलीशान, आधुनिक और परंपरा से भरपूर है। घर की सजावट में सादगी और छोटे-छोटे डिज़ाइन आइडियाज देखकर आप अपने घर के लिए भी प्रेरणा ले सकते हैं।

नोट: यह लेख इंस्टाग्राम वीडियो और इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है।  

Related News