26 APRFRIDAY2024 1:39:38 PM
Nari

इन 5 पौधों को घर में लगाने से बरसती है मां लक्ष्मी की कृपा

  • Edited By Priya verma,
  • Updated: 04 Nov, 2018 01:03 PM
इन 5 पौधों को घर में लगाने से बरसती है मां लक्ष्मी की कृपा

हर कोई चाहता है कि उनके घर-कारोबार पर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे। इसके लिए लोग कई तरह की उपाय और टोटके तक भी अपनाते हैं ताकि हमेशा बरकत रहे। घर की साज-सज्जा का भी धन पर बड़ा असर पड़ता है। माना जाता है कि दीवाली पर मां लक्ष्मी धरती पर आती हैं और साफ-सुथरी जगहों पर वास करती हैं। यही वजह है कि लोग इससे पहले साफ-सफाई पर खास ध्यान देते हैं। डैरोकेशन करने के साथ-साथ पौधो पर भी खास ध्यान दिया जा सकती है। कुछ पौधे ऐसे हैं जिन्हें घर में लगाने से लक्ष्मी का आगमन होता है। 


1. लक्ष्मणा
यह पौधा घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। यह धनलक्ष्मी को घर के अंदर प्रवेश करवाने के लिए बहुत अच्छा है। पैसों की बरकत बनाए रखना चाहते हैं तो अपने आंगन में यह पौधा जरूर लगवाएं। 
PunjabKesari
2. केले का पेड़
केले के पेड़ की पूजा करना शुभ माना जाता है। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी भी केले का फल भोग लगाया जाता है। घर में छोटा-सा केले का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। 

3. मनी प्लांट
ज्यादातर घरों में इस पौधे को लगाया जाता है। यह घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ मां लक्ष्मी की कृपा बरसाने में लाभकारी है। इस पौधे को आग्नेय दिशा में लगाना सही माना जाता है।

4. क्रसुला ओवाटा
फेंगशुई के अनुसार यह पौधा घर की नाकारात्मक ऊर्जा दूर करने के साथ-साथ पैसे को ही नहीं सकार्त्मक उर्जा भी घर में लाता है। इस पौधे को जेड प्लांट, फ्रैंडशिप ट्री, लकी प्लांट आदि नामों से भी जाना जाता है। 

5. अश्वगंधा
आयुर्वेद के हिसाब से अश्वगंधा सेहत के लिए बहुत लाभकारी है लेकिन धन के लिए भी यह बहुत साकारात्मक प्रभाव डालता है। 

Related News