04 MAYSATURDAY2024 10:57:59 AM
Nari

प्यार, डेटिंग, ब्रेकअप और फिर शादी, फेयरी टेल से कम नहीं Anushka- Virat की लव- स्टोरी

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 30 Sep, 2023 03:21 PM
प्यार, डेटिंग, ब्रेकअप और फिर शादी, फेयरी टेल से कम नहीं Anushka- Virat की लव- स्टोरी

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी हिट है। इन्हें पावर कपल के तौर पर देखा जाता है। Virushka के नाम से फेमस ये कपल प्यार की वो परिभाषा है जो हर इंसान अपनी जिंदगी में एक बार महसूस करना चाहेगा। अभी हाल ही में कुछ ऐसी खबरें आई हैं कि अनुष्का शर्मा दूसरी बार प्रेग्नेंट है। वहीं  विरुष्का की लव- स्टोरी भी फैंस को काफी एक्साइट करती हैं। चलिए आपको बताते हैं प्यार से ब्रेकअप और फिर शादी बाद पहुंचने वाली ये लव- स्टोरी....

एड शूट के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात

अनुष्का और विराट री पहली मुलाकात साल 2013 में एक शैंपू एड के दौरान हुई थी। विराट का कहना है कि वो काफी नर्वस थे और उन्होंने जोक मार दिया था जो एक्ट्रेस को बिल्कुल पसंद नहीं आया। लेकिन बाद में दोनों की दोस्ती हो गई।

मैच में विराट का अनुष्का के लिए रोमांटिक gesture

साल 2014 में दोनों चोरी- छुपे डेट कर रहे थे। इसी बीच हैदराबाद में ओडीआई मैच के दौरान हाफ सेंचुरी मारी थी और pabelian पर मौजूद अनुष्का को बैट के जरिए फ्लाइंग किस दिया था। बस फिर तो इनके इश्क के चर्चे और आम हो गए। वहीं उसी साल विराट, अनुष्का के जन्मदिन के मौके पर उनसे मिलने उदयपुर पहुंचे थे जहां वो फिल्म ‘वेलवेट‘ की शूटिंग कर रही थीं।

2016 में आई रिश्तों में दरार

साल 2016 में इस प्यारे से कपल के रिश्ते में दरार आ गई। इंस्टा पर इस कपल ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया था और दोनों एक साथ नजर आना बंद हो गए। वहीं विराट ने इंस्टा पर हार्ट ब्रोकन कैप्शन लिखकर इन खबरों को और हवा दी। 

एक बार फिर आए करीब

इसी बीच ही क्रिकेटर युवराज सिंह की शादी में पहुंचे। इसी दौरान एक बार फिर से उनके बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और सारी पुरानी बातें भुलाकर दोनों फिर से नजदीक आए। इसके बाद दोनों की सगाई करने की खबरें आने लगीं और विराट ने ट्वीट कर यह साफ किया कि अभी दोनों सगाई नहीं कर रहे हैं। वहीं, विराट ने अपने फैंस से ये भी साफ कहा कि जिस दिन अनुष्का और मैंने सगाई या शादी की हम इसे बिना छुपाए अपने फैंस के साथ शेयर करेंगे।

PunjabKesari


विराट और अनुष्का ने आखिरकार साल 2017 में शादी कर ली। दोनों ने 11 दिसंबर को इटली के लेक कोमो में सात फेरे लिए। इस दौरान उन्होंने सिर्फ अपने खास दोस्तों को ही भुलाया था। वहीं, अब दोनों एक प्यारी सी बेटी वामिका के माता-पिता हैं।

Related News