25 APRTHURSDAY2024 7:14:06 AM
Life Style

हम बहुत Delicious हैं... खुशहाल जिन्दगी के लिए अनुष्का- विराट की तरह हर पल को करें Enjoy

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 13 Nov, 2021 05:26 PM
हम बहुत Delicious हैं... खुशहाल जिन्दगी के लिए अनुष्का- विराट की तरह हर पल को करें Enjoy

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी को भले ही सालों हो गए हैंं लेकिन इनका प्यार आज भी ताजा है। वह हम इनके पोस्ट में देख सकते हैं। यह दोनों एक दूसरे से प्यार का इजहार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। अनुष्का के नए पोस्ट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अपने पति विराट से कितना प्यार करती हैं। उनकी तरह आप भी अपने जीवनसाथी के साथ  छोटे-छोटे पलों को एंजॉय कर जिंदगी खुशहाल बना सकते हैं। 

PunjabKesari
अनुष्का ने शेयर की प्यारी सी तस्वीर 

अनुष्का ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक फोटो शेयर कर लिखा- हम बहुत स्वादिष्ट हैं। इस तस्वीर में वाइट कलर का कॉफी कप दिखाई दे रहा है, जिसमें  अनुष्का-विराट की फोटो बनी हुई है।  इससे एक दिन पहले अनुष्का ने अपने  प्रेग्नेंसी के दिनों को याद करते हुए बताया था कि ये उनके लिए आसान समय नहीं था। इस दौरान उनके पति विराट कोहली ने उन्हें चीयर किया और हमेशा उनके साथ रहकर उनके लिए इसे थोड़ा आसान बना दिया था।

PunjabKesari

विराट ने दिया मुश्किल समय में साथ

अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में बताया था कि- प्रेगनेंसी के दौरान वह अपने शरीर को लेकर काफी डरी-डरी सी रहती थी। वह अपने शरीर को लेकर बहुत कुछ सोचती रहती थीं और उन्हें यहां तक लगता था कि अपने बच्चे को जन्म देने के बाद वह कहीं अपने शरीर से नफरत ना करने लग जाएं। लेकिन कोहली ने उन्हे मुश्किल वक्त में काफी सपोर्ट किया, जिसके चलते वह अपने आप को संभाल पाई। 

PunjabKesari

2013 में हुई थी प्यार की शुरुआत

बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी साल 2013 में शुरू हुई थी। उस दौरान जब कोहली क्रिकेट करियर में सफलता के मुकाम को हासिल करने में लगे थे। अनुष्का जब तक बॉलीवुड की सुपर स्टार बन चुकी थीं। दोनों का रिलेशनशिप चर्चा में तब आया जब 2014 में साउथ अफ्रीका टूर खत्म करके विराट कोहली सीधे अनुष्का से मिलने उनके घर पहुंचे. अनुष्का भी विराट कोहली को सपोर्ट करने 2014 में न्यूजीलैंड पहुंची थी। 

PunjabKesari
 माता पिता की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं दोनों 

इस दौरान दोनों को जब भी टाइम मिलता वह एक-दूसरे से मिलते और क्वालिटी समय बिताते थे।  साल 2017 में वैलेंटाइन्स डे के मौके पर विराट ने अनुष्का और अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। उन्होंने एक फोटो शेयर कर लिखा था-, "आप मेरी जिंदगी में हो तो मेरा हर दिन वैलेंटाइन डे है।  ​अपनी लंबी लव स्टोरी के बाद दोनों ने शादी बंधन में बंधकर अपने नये जीवन की शुरुआत की। अब दोनों माता पिता बनकर नई जिम्मेदारी को अच्छे से संभाल रहे हैं। 


 

Related News