29 APRMONDAY2024 7:09:02 AM
Nari

फैशन की दुनिया में छाया आईब्रो का यह नया ट्रैंड, क्या आपने किया ट्राई

  • Updated: 24 Feb, 2018 01:37 PM
फैशन की दुनिया में छाया आईब्रो का यह नया ट्रैंड, क्या आपने किया ट्राई

लड़कियां हो या फिर लड़के, इनमें हर बार फैशन का नया ट्रैंड देखने को मिलता है। वैसे तो हर ट्रैंड की अपनी अलग खासियत होती है लेकिन कुछ ट्रैंड्स ऐसे भी होते है, जो बेहद ही अजीबो-गरीब लगते है। फिर वह कपड़ों को लेकर हो या फिर ब्यूटी को लेकर। हर तरह का फैशन ट्रैंड ट्राई कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं होती। 

PunjabKesari
आजकल आईब्रो का एक नया क्रेज लड़कियों में खूब देखने को मिल रहा है। आईब्रो हमारे चेहरे का ऐसा हिस्सा है, जिसकी शेप चेहरे की लुक को बिगाड़ या संवार भी सकती है। पिछले कुछ दिनों पहले लड़कियों में मोटी आईब्रो का क्रेज काफी देखा गया। इसके बाद आईब्रोज़ फेदर, बार्ब्ड जैसे कई अजीब से ट्रैंड्स देखे गए लेकिन अब फिशटेल आईब्रोज भी इसी फैशन ट्रैंड में शामिल हो चुका है। 

PunjabKesari
फिशटेल आईब्रोज़ का ट्रैंड इन दिनों काफी छाया हुआ है। यहां तक की मशहूर ब्यूटी ब्लॉगर भी इस शेप की आईब्रोज में नजर आ रही है और उन्हीं के फैंस में भी यह आईब्रो स्टाइल कहर मचा रहा है। अगर आप भी अपनी आईब्रो के साथ नए-नए एक्सपेरिमेंट करती रहती है तो यह आपके लिए बैस्ट ऑप्शन हो सकता है।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News