26 MARWEDNESDAY2025 8:05:08 PM
Nari

Aadar Jain की शादी में रणबीर कपूर की भांजी समारा साहनी ने लूटी सारी लाइमलाइट

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 22 Feb, 2025 02:44 PM
Aadar Jain की शादी में रणबीर कपूर की भांजी समारा साहनी ने लूटी सारी लाइमलाइट

 नारी डेस्क: आदर जैन और अलेखा आडवाणी की शादी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। लेकिन इस बार सबसे ज्यादा चर्चा रणबीर कपूर की भांजी समारा साहनी की हुई, जिन्होंने अपनी खूबसूरती और ट्रेडिशनल लुक से सबका ध्यान खींच लिया।

शादी का भव्य आयोजन और कपूर परिवार की उपस्थिति

आदर जैन की शादी मुंबई में धूमधाम से हुई। इस खास मौके पर कपूर परिवार के सभी सदस्य शादी में पहुंचे और एक से बढ़कर एक रॉयल लुक में नजर आए। नीतू कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर और नातिन समारा साहनी के साथ शादी में पहुंची, और वे सभी रेड कार्पेट पर पोज़ देते हुए देखे गए। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब सराहा गया और अब ये वायरल हो रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

समारा साहनी ने लूटी सारी लाइमलाइट

आदर जैन की शादी में समारा साहनी का क्यूट लुक सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। समारा ने हलके नीले रंग का लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत और प्यारी लग रही थीं। उन्होंने अपना लुक लाइट मेकअप और खुले बालों के साथ पूरा किया। इसके अलावा, समारा ने आरामदायक सपोर्ट शूज पहने थे, जो उनके लुक को और भी आकर्षक बना रहे थे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

रिद्धिमा कपूर और अन्य सेलेब्स भी थे शामिल

समारा की मां रिद्धिमा कपूर भी इस शादी में खूबसूरत लहंगे में नजर आईं। रिद्धिमा ने अकेले भी पैपराजी के सामने कई पोज दिए। वहीं, आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता भी इस शादी में मौजूद थे। दोनों का लुक भी काफी खास था। इसके अलावा, एक्टर संजय कपूर अपनी पत्नी महीप कपूर के साथ शादी में शामिल हुए और दोनों ने मिलकर जमकर पोज़ दिए।

PunjabKesari

समारा साहनी की इस प्यारी और आकर्षक उपस्थिति ने शादी में सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अब सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को लेकर फैंस और यूजर्स तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
 

 

Related News