27 APRSATURDAY2024 1:25:25 AM
Nari

इन नियमों से घर पर रखेंगी Fish Aquarium, तभी मिलेंगे ये फायदे

  • Edited By neetu,
  • Updated: 02 Jul, 2021 10:41 AM
इन नियमों से घर पर रखेंगी Fish Aquarium, तभी मिलेंगे ये फायदे

वास्तु व फेंगशुई के अनुसार, घर में कुछ चीजें रखना बेहद शुभ मानी जाती है। इनमें से एक है एक्वेरियम। माना जाता है कि एक्वेरियम के अंदर 5 तत्व होते हैं, जो आपस में मिलकर ऊर्जा प्रवाहित करते हैं। इसके अंदर बहने वाला पानी घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तनाव, परेशानियां दूर होकर घर में सुख-समृद्धि और बरकत बनी रहती है। मगर एक्वेरियम को घर पर रखने के लिए कुछ नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है। चलिए जानते हैं घर पर एक्वेरियम रखने के फायदे व नियम...

घर पर एक्‍वेरियम रखने के फायदे

 

- सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाए

फिश एक्वेरियम में घूमती मछलियां घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का काम करती है। घर में छोटे से एक्वेरियम में मछलियां रखना सौभाग्य का प्रतीक मानी जाती है।

- बुरी नजर से बचाव

घर पर फिश एक्वेरियम रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में बाहर से आने वाले लोगों की बुरी नजर से घर व परिवार के सदस्यों का बचाव रहता है। 

PunjabKesari

- तनाव कम करने में फायदेमंद

एक्वेरियम में घूमती रंग-बिरंगी मछलियों को देखकर मन को खुशी व शांति मिलती है। मूड फ्रेश होने के साथ पॉजिटिविटी का अहसास होता है। ऐसे में इसे देखने से तनाव कम होने में मदद मिलती है। 

- सफलता व तरक्की दिलाए

चीनी वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर पर मछलियां रखने से सफलता व कारोबार में तरक्की के रास्ते खुलते ही। 

- संकटों से करे बचाव

एक्वेरियम में मौजूद मछलियां खुशी देने के साथ घर व परिवार पर आने वाले संकटों से भी बचाव रखती है।

PunjabKesari

- धन आगमन का स्त्रोत

वास्तु नियमों के अनुसार इसे रखने से घर में पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती है।

- घर में बनी रहती है बरकत

मान्यताओं अनुसार, मछलियों को भगवान विष्‍णु का रूप माना जाता है। ऐसे में घर पर फिश एक्वेरियम रखने से अन्न व धन की बरकत बनी रहती है।

फिश अक्‍वेरियम रखने के नियम

 

. एक्वेरियम को घर की पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करेगी।

. समय-समय पर एक्वेरियम का पानी बदलते रहिए। नहीं तो घर में नेगेटिविटी फैल सकती है।

. एक्वेरियम का जल कभी भी स्थिर न हो। नहीं तो आर्थिक विकास में रूकावटें आ सकती है।

. सुखी वैवाहिक जीवन के लिए इसे मुख्य द्वार के बाईं तरफ रखना शुभ माना जाता है।

PunjabKesari

. एक्वेरियम की साफ-सफाई का भी व ध्यान रखें। वास्तु व फेंगशुई अनुसार, फिश एक्वेरियम में जमा काई हर कार्य में अड़चनें डालने का काम करती है।

. एक्वेरियम की सफाई करने के साथ इसे रंग-बिरंगे फूलों से सजाएं। इससे घर में बरकत बनी रहती है।

. एक्वेरियम में मछलियां एक निश्चित संख्या में रखें।‌‌ फेंगशुई में 8 गोल्डन यानी सुनहरी और 1 काली मछ्ली रखना शुभ माना जाता है।  

Related News