19 APRFRIDAY2024 7:12:13 AM
Nari

लव नहीं, अरेंज मैरिज में विश्वास रखती है 9 तारीख में जन्मी लड़कियां!

  • Edited By neetu,
  • Updated: 09 Oct, 2020 01:15 PM
लव नहीं, अरेंज मैरिज में विश्वास रखती है 9 तारीख में जन्मी लड़कियां!

स्वभाव से हर कोई एक- दूसरे से अलग होने से अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होता है। किसी की पसंद- नापसंद, बात करने का ढंग, सोच आदि उसकी राशि पर पड़े प्रभाव के साथ जन्म तारीख से भी जुड़ा होता है। इससे भी व्यक्ति के जीवन के बहुत से राज के बारे में पता लगाया जा सकता है। तो चलिए आज हम आपको तारीख 9 में जन्मी लड़कियों के बारे में बताते हैं...

मर्जी की मालिक 

खुले व स्वतंत्र विचारों की मालिक होने से इन लड़कियों को किसी के मुताबिक चलना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। ऐसे में  कोई भी फैसला लेने के लिए ये लड़कियां किसी की सलाह लेना ज्यादा जरूरी नहीं समझती है। 

नई सोच रखने वाली

9 तारीख में जन्मी लड़कियां मोर्डन सोच की मालिक होती है। इन्हें जीवन के साथ- साथ चलना सही लगता है। साथ ही नई- नई चीजों को करने में विश्वास रखती है। 

nari,PunjabKesari

गुस्सैल

बात 9 तारीख में जन्मी लड़कियों के गुस्से की करें तो यह हमेशा आसमान पर ही रहता है। इन्हें हर छोटी- सी बात पर जल्दी गुस्सा आने के कारण इनके पने इनसे दूर होने लगते हैं। 

अरेंज मैरिज में रखती है विश्वास 

इन लड़कियों का प्यार के मामले में ज्यादा झुकाव नहीं होता है। साथ ही अपने गुस्सैल नेचर के चलते ये किसी के साथ ज्यादा अच्छा संबंध नहीं बना पाती है। ऐसे में इन लड़कियों की अरेंज मैरिज होने की संभावना ज्यादा होती है। 

nari,PunjabKesari

जल्दबाजी में फैसला लेने वाली

इनकी हर काम को जल्दी पूरा करने की आदत बहुत बार इनसे गलत फैसले करवा देती है। ऐसे में इन्हें बाद में पछताना पड़ता है। इसलिए इन लड़कियों को अपनी इस कमी की ओर ध्यान देते हुए जल्द से जल्द इसे सुधारने की जरूरत होती है। 

परिवार को अहमियत देने वाली

इन लड़कियों के लिए इनका घर- परिवार सबसे ज्यादा मायने रखता है। ये अपने दिल की बात किसी और से करने की जगह अपने परिवार वालों के साथ शेयर करना बेहद सही समझती है। 

nari,PunjabKesari

स्पष्टवक्ता

स्पष्टवक्ता होने से इन्हें कोई भी बात दिल में रखने की जगह सामने वाले के साथ करना सही लगता है। ऐसे में ये लड़कियां खुलकर बात करने में विश्वास रखती है। 

मेहनती

ये लड़कियां अपनी मेहनत व लगन को सबसे आगे रखती हुई काम करने में विश्वास रखती है। इनका मानना है कि कड़ी मेहनत से कुछ भी हासिल किया जा सकता है।
 

Related News