26 APRFRIDAY2024 8:10:58 AM
Nari

मीरा कपूर के ये आसान ब्यूटी टिप्स आप भी कर सकते हैं ट्राई

  • Edited By neetu,
  • Updated: 05 Oct, 2020 08:14 PM
मीरा कपूर के ये आसान ब्यूटी टिप्स आप भी कर सकते हैं ट्राई

शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत वैसे तो फिल्मी दुनिया से दूर रखना ही पसंद करती है। मगर बात उनकी खूबसूरती की करें तो वे किसी एकट्रेस से कम नहीं है। आएदिन वे अपनी स्किन केयर ब्यूटी टिप्स से जुड़ी इंस्टाग्राम में वीडियो शेयर करती रहती है। कुछ समय पहले ही मीरा ने अपने सुंदर व ग्लोइंग स्किन का राज बताया। वे कहती है कि वे अपनी स्किन की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कोई कैमिकल्स से भरे प्रॉडक्ट्स की जगह आयुर्वेदिक चीजों को इस्तेमाल करना पसंद करती है। तो चलिए जानते उनकी स्किन केयर रूटीन के बारे में...

पहाड़ी लोकर गुटी खल और मार्कलक क्ले

मीरा बताती है कि वे अपनी स्किन को साफ, ग्लोइंग बनाने के लिए पहाड़ी लोकर गुटी खल, मार्कलक क्ले और गुलाब जल का फेसपैक बनाकर इस्तेमाल करती है। इसके अलावा इसे स्क्रब की तरह भी लगाया जा सकता है। वे इसे गुलाब जल में मिलाकर फेसपैक की तरह लगाना पसंद करती है। इसे लगाने के लिए फेसपैक को मिक्स कर चेहरे पर  7- 8 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। बाद में ताजे पानी से इसे साफ कर लें। इससे चेहरा साफ हो ग्लोइंग व स्मूद होगा।

 

 

 

रसा सीरम 

मीरा एसेंशियल प्रॉडक्ट्स को इस्तेमाल करती है, जो आयुर्वेदिक होते हैं। वह रसा सीरम को रात को सोने से पहले लगाती है। 
साथ ही वे बताती है कि ये चीजें हर स्किन टाइप के लोगों को साथ ही हर मौसम में भी इस्तेमाल की जा सकती है। इसे गर्मी, सर्दी, मानसून किसी भी मौसम में यूज कर सकते हैं। इससे स्किन गहराई से साफ हो सुंदर, ग्लोइंग व बेदाग नजर आती है। 

लीची क्रीम

इसके साथ ही वह डे और नाइट दोनों के लिए लीची क्रीम को इस्तेमाल करती है। 

nari,PunjabKesari

टिंग लिपस्टिक 

उनके लुक को पूरा करने के लिए वे कारमेल टिंग लिपस्टिक लगाती है।
 

Related News