28 APRSUNDAY2024 12:14:36 PM
Nari

Khushi Kapoor पर आया एपी ढिल्लों का दिल! सिंगर ने बनाया एक्ट्रेस के नाम पर स्पेशल गाना

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 24 Jun, 2023 06:46 PM
Khushi Kapoor पर आया एपी ढिल्लों का दिल! सिंगर ने बनाया एक्ट्रेस के नाम पर स्पेशल गाना

बॉलीवुड गलियारों में डेटिंग और ब्रेकअप की खबरें आम हैं। कई एक्टर्स के डेटिंग के कयास लगाए जाते हैं। अभी confirmation आती हैं तो कभी ये खबरें बस अफवाहें ही बनकर रह जाती हैं। इस लिस्ट में नया नाम आया है जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर का....

खुशी आजकल अपनी पहली फिल्म archies से बॉलीवुड में डेब्यू करने की तैयारी में हैं, लेकिन इससे पहले ऐसा हो एक्ट्रेस की डेटिंग की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है। उनकी प्यार के चर्चों ने तब जोड़ पकड़ा जब एपी ढिल्लों ने खुशी के नाम पर गाना बनाया।

क्या खुशी और एपी ढिल्लों कर रहे हैं डेट

दरअसल सिंगर एपी ढिल्लों का नया सॉन्ग सुर्खियों में है। इसमें वो ना सिर्फ खुशी कपूर का जिक्र करते हैं बल्कि उनकी तारीफ भी करते हैं। अपनी लेटेस्ट सिंगल एल्बम 'ट्रू स्टोरीज' में सिंगर ने खुशी कपूर के नाम पर गाना बनाया है। उसमें एक लाइन है 'जदों हस्से तां लगे तू खुशी कपूर' यानी 'जब तुम हंसती हो तो खुशी कपूर की तरह लगती हो'। ये लाइन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और फैंस लगातार कयास लगा रहे हैं की हो ना हो सिंगर खुशी को डेट कर रहे हैं। 

AP Dhillon referencing Khushi Kapoor in his latest song
by u/nyxtron in BollyBlindsNGossip

बता दें एपी एक इंडो- कैनेडियन सिंगर हैं, जिन्होंनें एक्सक्यूसेस, ब्राउन मुंडे और इंसने जैसे कई हिट गानों से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। यहां तक कई बॉलीवुड स्टार्स भी उनके फैन हैं। वहीं खुशी कपूर की बात करें तो वो बहुत जल्द द आर्चीज से बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AP DHILLON (@ap.dhillxn)

Related News