03 MAYFRIDAY2024 9:44:27 PM
Nari

घर में कछुआ रखने से धन की वर्षा सहित मिलेंगे कई फायदे, वास्तु दोष भी होगा दूर

  • Edited By Kirti,
  • Updated: 22 Jun, 2023 01:51 PM
घर में कछुआ रखने से धन की वर्षा सहित मिलेंगे कई फायदे, वास्तु दोष भी होगा दूर

घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए कछुए को मंगलकारी माना जाता है। क्योंकि यह भगवान विष्णु के कच्छप अवतार का ही एक स्वरूप है। जिनके सहयोग से सागर मंथन से देवी लक्ष्मी प्रकट हुई थीं। वास्तु शास्त्र में भी इसका बहुत महत्व है। मान्यताओं के अनुसार कछुए की फोटो या फिर अष्टधातु से बने कछुए को भी घर के मंदिर में रखा जाता है। इसे पानी से भरे पीतल या अष्टधातु के पात्र में रखना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से धन लाभ और शत्रुओं का नाश होता है। घर और दुकान के मुख्यद्वार पर कछुए का चित्र लगाने से व्यापार में धन लाभ और सफलता मिलती है। तो चलिए जानते है इसे घर में रखने से होने वाले फायदे।

बेडरूम में न रखें

वास्तु का कहना है कि कछुआ लंबे समय तक जीवित रहने वाला एक शांत जीव है। जिसे रखने के लिए उत्तर दिशा शुभ है। क्योंकि इस दिशा को देवी लक्ष्मी की दिशा माना गया है। कछुआ धन प्राप्ति का सूचक होता है, यदि किसी को धन संबंधी परेशानी हो, तो उसे क्रिस्टल वाला कछुआ लाना चाहिए। फेंगशुई के अनुसार इसे कभी भी बेडरूम में रखने के गलती नहीं करनी चाहिए। अगर आप इसे बेडरूम में रखते है तो इसका आप पर उल्टा प्रभाव पड़ेगा। जो आपकी सेहत वह घर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। बता दें कि कछुए की स्थापना हेतु सर्वोत्तम स्थान घर का ड्राॅइंंग रूम है। घर पर रखे जाने वाले कछुए का मुंह घर के अंदर होना चाहिए।  

PunjabKesari

बढ़ती है उम्र

वास्तु की मानयता है कि कछुआ काफी लंबे सय तक जीवित रहता है जिसके चलते इसे घर में रखा जाए तो परिवार के सदस्यों की उम्र काफी बढ़ जाती है। कहते है इसे रखने से घर के सौभाग्य में वृद्धि होती है, इसलिए घर या ऑफिस में इसका होना लाभदायक माना जाता है।

PunjabKesari

कछुआ रखने से दूर होता हैं घर का क्लेश  

अगर घर के सदस्यों के बीच किसी न किसी वजह से लड़ाई रहती है तो उसे दूर करने के लिए घर में 2 कछुए का जोड़ा रखें। ऐसा करने से आपस में जो लड़ाई रोज होती है वो जल्दी ही खत्म हो जाएगी और आपसी प्यार बढ़ेगा।

PunjabKesari

बुरी नजर और बीमारियां रहती हैं दूर

फेंगशुई विज्ञान के मुताबिक किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य लंबे समय से सही नहीं हो तो कछुए को दक्षिण पूर्व दिशा में रखना चाहिए, इससे लाभ होता है। घर में कछुआ रखने से घर का वातावरण शुद्ध और पवित्र बना रहता है और गंदी बीमारियां घर में नहीं आती है। क्योंकि यह नजर दोष खत्म करने का काम करता है।

PunjabKesari

सकारात्मक ऊर्जा आती है

लाख कोशिश के बाद भी करियर में तरक्की नहीं मिल रही तो आप घर में कछुए को रखे। इसे रखने से एक तो आपके काम में बढ़ोतरी होगी। दूसरा घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा।

PunjabKesari

संतान प्राप्ति

वास्तु और फेंगशुई के अनुसार ऐसा कछुआ जिसकी पीठ पर कछुए के बच्चे भी हों, उसे संतान प्राप्ति के लिए खास माना जाता है। जिस घर में संतान न हो या जो दंपत्ति संतान के सुख से वंचित हों, उन्हें इस प्रकार का कछुआ अपने घर में रखना चाहिए। माना जाता है जल्द ही उस घर में बच्चे की किलकारियां सुनाई दे सकती हैं।

अस्वीकरण : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

 

 


 

 
 


 

 


 

Related News