12 JANMONDAY2026 12:15:23 PM
Nari

घर में रख लें सिर्फ एक चीज, पैसों से जुड़ी सारी दिक्कतें होंगी दूर

  • Edited By neetu,
  • Updated: 09 Jul, 2021 11:58 AM
घर में रख लें सिर्फ एक चीज, पैसों से जुड़ी सारी दिक्कतें होंगी दूर

हर कोई जीवन में खुशी व धन-दौलत की कामना करता है। ताकि उन्हें पारिवारिक व आर्थिक तौर पर किसी भी तरह की परेशानी ना हो। मगर अक्सर लोगों को बहुत मेहनत करने के बावजूद भी पैसों की तंगी व बचत ना होने की परेशानी झेलनी पड़ती है। ऐसे में आप इस परेशानी से बचने के लिए वास्तु से जुड़ी एक खास चीज रख सकती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ अन्न, धन व जीवन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। चलिए जानते हैं उस खास चीज के बारे में...

घर पर रखें चांदी से बने मोर की मूर्ति 

हिंदू धर्म में मोर देवी-देवताओं का प्रिय पक्षी माना गया है। वहीं चांदी को सबसे पवित्र धातु कहा जाता है। ऐसे में आप घर पर चांदी से तैयार मोर की मूर्ति रखना बेहद शुभ माना गया है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

PunjabKesari

- धन संचय करने के लिए 

अक्सर कई अनावश्यक खर्चों के कारण धन संचय यानि बचत करने में परेशानी आती है। ऐसे में घर की तिजोरी में चांदी का मोर रखें। इससे फालतू खर्च कम होकर घर में बरकत बनी रहेगी। 

- आर्थिक परेशानी दूर करने के लिए 

कई बार बहुत मेहनत करने पर भी आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में घर पर पंख फैलाएं हुए चांदी का मोर रखना शुभ माना जाता है। इससे आर्थिक परेशानी दूर होने के साथ दांपत्य जीवन में चल रहा मनमुटाव दूर होने में मदद मिलती है। 

PunjabKesari

- वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए 

जिन घरों में अक्सर लड़ाई रहती है उन्हें अपने बेडरूम में चांदी का मोर-मोरनी का जोड़ा रखा चाहिए। वास्तु अनुसार, इससे दांपत्य जीवन में शांंति, खुशहाली व मिठास आती है। 

PunjabKesari

- सकारात्मकता के लिए

घर के लिविंग रूम में चांदी का मोर रखें। वास्तु अनुसार, इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाती है। जीवन की समस्याएं दूर होकर मानसिक शांति मिलती है। 

- सुख-समृद्धि के लिए

वास्तु घर के मंदिर में शांत अवस्था में बैठी हुई चांदी के मोर की मूर्ति रखना शुभ होता है। इससे घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली का वास होता है। 

Related News