30 APRTUESDAY2024 9:00:24 PM
Nari

फैंस को खास अंदाज में Katrina ने दी ईद की बधाई, प्यार लुटाते यूजर्स बोले - 'ईद का चांद आसमान....'

  • Edited By palak,
  • Updated: 23 Apr, 2023 06:21 PM
फैंस को खास अंदाज में Katrina ने दी ईद की बधाई, प्यार लुटाते यूजर्स बोले - 'ईद का चांद आसमान....'

बीते दिन सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने अपने घर ईद की ग्रैंड पार्टी होस्ट की थी। इस पार्टी में कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे थे। कैटरीना कैप, कंगान रनौत, आमिर खान, सलमान खान समेत कई बड़े सितारों ने पार्टी में शामिल होकर पार्टी की शान बढ़ाई। वहीं पार्टी में शामिल हुई कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

अनारकली सूट में दिखी कटरीना कैफ 

पार्टी में कटरीना कैफ गोल्डन कलर के अनारकली सूट में नजर आई। कानों में हैवी ईयरिरंग्स कैरी और बालों को खुला छोड़ एक्ट्रेस ने अपना लुक कंप्लीट किया। वहीं ऑवरऑल लुक में वह काफी गॉर्जियस दिख रही थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

जमकर की यूजर्स ने तारीफ 

ईद पार्टी की कुछ तस्वीरें कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिस पर फैंस काफी प्यार लुटा रहे हैं।  एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - 'गॉर्जियस साथ में हर्ट वाली इमोजी शेयर की'। 

PunjabKesari

अन्य ने लिखा कि - 'ईद का चांद आसमान से उतरकर जमीन पर आया है। ईद मुबारक' 

PunjabKesari

एक ने लिखा कि - 'विक्कीकौशल का चांद' 

PunjabKesari

वहीं एक यूजर ने कैटरीना कैफ को प्रेग्नेंसी का पूछते हुए लिखा कि - 'क्या तुम प्रेग्नेंट हो कैट? ईद मुबारक' 

PunjabKesari

'टाइगर 3' में नजर आएंगी 

वहीं अगर बात कैट के वर्कफ्रंट की करें तो वह जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म 'टाइगर 3' में दिखने वाली हैं। इस फिल्म में वह 'जोया' की भूमिका निभाती दिखेंगी। इस फिल्म का निर्देशन अब्बास जफर ने किया है। इसके अलावा कैटरीना फिल्म 'जी ले जरा' में प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट के साथ भी दिखने वाली हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

Related News