30 APRTUESDAY2024 12:14:34 AM
Nari

हाथों में हाथ डाले पति के साथ बर्थडे मनाने निकली Katrina, फैंस बोले - 'विक्की बहुत ही लकी है...'

  • Edited By palak,
  • Updated: 15 Jul, 2023 06:00 PM
हाथों में हाथ डाले पति के साथ बर्थडे मनाने निकली Katrina, फैंस बोले - 'विक्की बहुत ही लकी है...'

बॉलीवुड के क्यूट कपल्स की बात करें तो उनमें कैटरीना और विक्की का नाम सामने आता है। आए दिन दोनों एक साथ स्पॉट होते रहते हैं। यहां कुछ दिन पहले दोनों की कुछ तस्वीरें लंदन से सामने आई थी अब वहीं विक्की और कैटरीना की इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई है जिसमें दोनों एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। दोनों की यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रही है और वह इन पर अपना प्यार बरसाते दिख रहे हैं। फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि दोनों बर्थडे मनाने के लिए कहीं बाहर जा रहे हैं।

कैजुअल लुक में दिखी कैटरीना 

कैटरीना कैफ की कुछ तस्वीरें ट्रिप से सामने आई हैं जिसमें कैटरीना केजुअल लुक में दिख रही हैं। कैटरीना जीन्स और टॉप में काफी दिख रही हैं। फैंस को एक्ट्रेस का यह लुक काफी पसंद आ रहा है वहीं तस्वीरों में कैटरीना के पति विक्की कौशल भी दिख रहे हैं। जहां कैटरीना फ्लोरल लाइट वेट टॉप और जीन्स में दिख रही हैं। वहीं विक्की कौशल व्हाइट शर्ट ब्लू पजामा, ब्लैक कॉट और सिर पर ब्लैक टॉपी लगाए काफी हैंडसम दिख रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jo anne (@vickykatrina78)

फैंस ने बरसाया प्यार 

दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद फैंस कपल पर अपना प्यार बरसाते दिख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'बेशक, दोनों की बहुत ही प्यारी जोड़ी है और दोनों एक दूसरे के लिए बने हैं।' 

PunjabKesari

अन्य ने कहा कि - 'बहुत ही प्यारा और सुंदर कपल है।' 

PunjabKesari

एक ने विक्की को लकी बताते हुए कहा कि - 'वह बहुत ही भाग्यशाली है कि उनकी जिंदगी में कैटरीना है।' 

PunjabKesari

'टाइगर 3' में दिखेंगी कैट 

अगर बात कैटरीना कैफ के वर्कफ्रंट की करें तो एक्ट्रेस जल्द ही सलमान खान के साथ 'टाइगर 3' में दिखने वाली हैं। यह फिल्म 2023 की दीवाली में थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। वहीं इसके अलावा वह विजय सेतुपति के साथ 'मेरी क्रिसमस' और आलिया भट्ट व प्रियंका चोपड़ा के साथ 'जी ले जरा' में भी दिखेंगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jo anne (@vickykatrina78)


 

Related News