29 APRMONDAY2024 2:18:02 AM
Nari

फिक्की फ्लो के रैंप पर बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर रही शो स्टॉपर, महिलाओं से कहा साहसी बनो

  • Edited By palak,
  • Updated: 07 Oct, 2023 01:06 PM
फिक्की फ्लो के रैंप पर बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर रही शो स्टॉपर, महिलाओं से कहा साहसी बनो

लुधियाना, 06 अक्तुबर (मीनू):  फिक्की फ्लो लेडीज आर्गेनाइजेशन की ओर से कैंसर अवेयरनेस प्रोजेक्ट के तहत द पिंक लोटस ब्लूम अगेन इवेंट पर आधारित फ़ैशन शो का आयोजन करवाया गया। जिसमें फिक्की फ्लो के रैंप पर बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर बतौर शो स्टॉपर पहुंची हुई थी। इस शो में जहां फ्लो सदस्यों की ओर से रैंप पर कैटवॉक करते हुए 6 राउंड में फैशन के रंगो को पेश किया गया वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के साथ कैंसर सर्वाइवर्स एंड वॉरियर्स मोनिका चौधरी, तानिया मल्होत्रा, रूचिका घई ने भी कैटवॉक की। यह इवेंट फिक्की फ्लो की चेयर पर्सन अंकिता गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ। यह इवेंट को कुंदन ज्वैलर्स और नूरा डिजाइनर स्टोर रूप स्क्वायर की ओर से स्पॉन्सर रहा। इस मौके पर रैंप पर करिश्मा कपूर ने डांस भी किया। करिश्मा ने फ्लो सदस्यों के सवालों के जवाब भी दिए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

मल्टी टैलेंटेड होती है मॉम्स

करिश्मा ने कहा कि मॉम्स मल्टी टैलेंटेड होती हैं। तभी हर जिम्मेदारी चाहे घर परिवार की हो, बच्चों की या ऑफिस की बखूबी से निभाती है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी मॉम को मल्टी टास्क करते देखा है। अब वह भी उनके सिखाए कदमों पर चल रही है। करिश्मा ने कहा कि उन्होंने 17 साल की उम्र में बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रख लिया था। उस समय और आज के समय में इस इंडस्ट्री में काफी बदलाव आए है। अब तो सोशल मीडिया का जमाना है।

PunjabKesari

Related News