03 MAYFRIDAY2024 6:49:39 AM
Nari

वाइफ द्रिशा संग हनीमून मनाने Manali पहुंचे करण देओल, खूबसूरत वादियों में न्यूली वेड हुए रोमांटिक

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 25 Jun, 2023 12:33 PM
वाइफ द्रिशा संग हनीमून मनाने Manali पहुंचे करण देओल, खूबसूरत वादियों में न्यूली वेड हुए रोमांटिक

18 जून को बेहद धूमधाम से शादी में बंधन में बंधने के बाद सनी देओल के बेटे करण देओल वाइफ द्रिशा आचार्य संग सैर सपाटे पर निकल गए हैं। जी हां, वो अपनी वाइफ के साथ मनाली में हनीमून मना रहे हैं पहाड़ों पर , जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की।  ये तस्वीरें बहुत ही खूबसूरत हैं। फैंस भी इन तस्वीरों को खूब शेयर कर रहे हैं। आप भी देखें न्यूली मैरिड करल करण देओल और द्रिशा आचार्य की वेकेशन की तस्वीरें....

PunjabKesari

पहाड़ों और नदीयों  के खूबसूरत नाजरे को करण देओल ने तस्वीरों में कैद किया है।

PunjabKesari

इसके अलावा एक तस्वीर में झरने के बैकग्राउंड में करण और द्रिशा कैमरे में पोज दे रहे हैं। यहां पर करण ने ब्लू रंग का ट्रैकसूट पहना है तो वहीं द्रिशा ऑल ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रही हैं।  

PunjabKesari

बता दें इससे पहले करण देओल ने वाइफ द्रिशा के साथ वेडिंग रिसेप्शन की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें दूल्हा- दुल्हन पोज देते हुए नजर आ रहे थे। इसके अलावा दादा धर्मेंद्र, दादी प्रकाश कौर, पिता सनी देओल, मां पूजा देओल और देओल फैमिली के बाकी के खास सदस्यों के साथ एक्टर ने खूबसूरत तस्वीरें शेयर करके फैंस को शुक्रिया कहा था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Deol (@imkarandeol)

वर्कफ्रंट की बात करें तो पिता सनी के नक्शेकदम पर चलते हुए करण ने भी एक्टर बनने की ठानी। साल 2019 में उन्होंने सनी देओल के निर्देशन में बनी फिल्म पल पल दिल के पास से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद वो 2 और फिल्मों में नजर आए।  वहीं वो परदे में बहुत जल्द अपने दादा धर्मेंद, पापा सनी देओल और चाचा बॉबी देओल के साथ अपने 2 आने वाली है, जिसको लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Deol (@imkarandeol)

Related News