26 APRFRIDAY2024 1:16:33 PM
Nari

कंगना ने ढूंढ निकाला सुशांत का नेपोटिज्म पर किया गया 5 साल पुराना पोस्ट

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 25 Jul, 2020 12:15 PM
कंगना ने ढूंढ निकाला सुशांत का नेपोटिज्म पर किया गया 5 साल पुराना पोस्ट

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन इस मामले में पुलिस के हाथ अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं लगा है। वहीं बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत लगातार इंडस्ट्री में चल रहे भेदभाव को लेकर कई खुलासे कर रही है। हाल ही में कंगना की टीम ने सुशांत का नेपोटिज्म को लेकर किया गया एक पुराना पोस्ट ढूंढ निकाला है।

PunjabKesari

सुशांत के नेपोटिज्म पर किए गए पोस्ट का टीम कंगना रनौत ने ट्विटर पर स्क्रीनशाॅट शेयर किया है। उन्होंने स्क्रीनशाॅट शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'एक प्रतिभाशाली दिमाग की पीड़ा, उन्होंने नेपोटिज्म के सर्कस को देखकर इससे लड़ने की बजाय एन्जाॅय किया। उन्होंने खुद को एक बदसूरत सांचे में ढालने के बजाय इसे छोड़ने का फैसला किया।' 

PunjabKesari

सुशांत का ये पोस्ट साल 2015 में लिखा गया है। जिसमें एक्टर ने लिखा, 'हम अपने परिवार के मूल्यों को उसी तरह बढ़ावा देते हैं जिस तरह अपने पारिवारिक सदस्यों को।' सुशांत ने इस पोस्ट के साथ हैशटैग नेपोटिज्म का भी इस्तेमाल किया। 

PunjabKesari

बता दें 14 जून को सुशांत इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। जिसके बाद से कंगना रनौत लगाताक स्टार्स पर निशाने साध रही हैं। उन्होंने बाॅलीवुड इंडस्ट्री को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं।

Related News