16 MAYTHURSDAY2024 2:20:49 AM
Nari

बेटे नील के पहले बर्थडे पर काजल अग्रवाल ने किया उसका फेस रिविल, फैंस ने खूब लुटाया प्यार

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 20 Apr, 2023 06:52 PM
बेटे नील के पहले बर्थडे पर काजल अग्रवाल ने किया उसका फेस रिविल, फैंस ने खूब लुटाया प्यार

काजल अग्रवाल का बेटा नील किचलू आज एक साल के हो हए हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी का इजहार करते हुए  बेटे  एक तस्वीर शेयर की जो वायरल हो गई, क्योंकि एक्ट्रेस ने बेटे का 1 साल पूरा होना पर उसका क्यूट सा चेहरा रिविल किया है।

यह तस्वीर एक गार्डन में ली गयी है जिसमे नील एक लकड़ी के बक्से में बैठा हुआ है और उसने पीली कमीज डाली हुई है। एक्ट्रेस ने इस तस्वीर को डालते हुए अपने बेटे के पहले जन्मदिन की ख़ुशी जताई। सोशल मीडिया पर  हम अक्सर काजल और उनके पति गौतम को नील की तस्वीरें डालते हुए देखते है।  काजल और गौतम की शादी 2020 में पैन्डेमिक के दौरान हुई थी और नील का जन्म अप्रैल 19 , 2022 को हुआ था।  

PunjabKesari

फैंस ने बरसाया काजल के बेटे पर प्यार

काजल के fans और दोस्तों ने नील की इस तस्वीर पर ढेर सारा प्यार बरसा रहे हैं।  इंडस्ट्री के बहुत सारे मशहूर एक्ट्रर्स ने इस पोस्ट  पर काजल और गौतम को बधाई देते  हुए  कमेंट्स किए।  इसमें एक्ट्रेस  राकुलप्रीत सिंह, नेहा धुपिया, हिंसका मौटवानी जैसे कई स्टार्स मौजूद थे।

PunjabKesari

एक्ट्रेस ने नेहा से  Freedom To Feed campaign के दौरान बेटे के बारे में बात करते हुए कहा था कि वो उनकी जिंदगी का खास हिस्सा है। वो उनको अपनी ज़िन्दगी की भाग दौड़ को भुलाने में मदद करता है।  

PunjabKesari

खी सारी हिट फिल्मों का काम कर चुकी हैं काजल 

बता दें काजल मगधिरा, सिंघम, स्पेशल 26 जैसे कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत Kyun! Ho Gaya Na...(2004) से की थी औप फैंस का खूब प्यार भी मिला।  अब बहुत जल्द हम एक्ट्रेस को फिल्म 'इंडियन 2' में देख पाएंगे जिसमें साउथ इंडियन मेगास्टार कमल हसन भी मौजूद है।  
 

Related News