27 APRSATURDAY2024 12:24:29 AM
Nari

फिल्म से पहले मैगजीन के कवर पेज पर छाए जाह्नवी कपूर- ईशान खट्टर

  • Updated: 02 Jul, 2018 05:47 PM
फिल्म से पहले मैगजीन के कवर पेज पर छाए जाह्नवी कपूर- ईशान खट्टर

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' को लेकर चर्चा में है। फिल्म में वह शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के साथ रोमांस करती दिखाई देगी। इन दिनों दोनों फिल्म की प्रमोशन में बिजी है।

हाल में ही इस कपल ने फेमस मैगजीन हार्पर्स बाजार(Harper's Bazaar) के लिए फोटोशूट करवाया है। दोनों मैगजीन की कवर पेज पर स्टनिंग लुक में दिखाई दे रहे है। जाह्नवी और ईशान ने मैगजीन की 10वीं एनीवर्सरी के मौके पर फोटोशूट करवाया है। 


फोटोशूट में जाह्नवी ने रेड लेदर प्लीटिड स्कर्ट के साथ सिंपल व्हाइट टैंक टॉप पहना है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही है। रेड लिप शेड जाह्नवी को हॉट लुक दे रहा है। वहीं, ईशान डापर लुक में दिखाई दिए। उन्होंने ब्राउन और ग्रीन कलर का चैक पैंटसूट वियर किया है।

आपको बता दें कि 'धड़क' फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होने वाली है। जाह्नवी के फैंस फिल्म का इंतजार ब्रेसबी से कर रहे है। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News