26 APRFRIDAY2024 10:12:15 PM
Nari

12 दिन में ईशान खट्टर ने घटाया 8 किलो वजन, यह हैं उनका फिटनेस सीक्रेट

  • Updated: 14 Jun, 2018 05:42 PM
12 दिन में ईशान खट्टर ने घटाया 8 किलो वजन, यह हैं उनका फिटनेस सीक्रेट

एक्टर शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर फिल्म 'धड़क' को लेकर चर्चा में है। ईशान ने इस फिल्म के लिए 8 किलो वजन कम किया है। जी हां,  ईशान ने 12 दिनों में 8 किलो वजन घटाया। 

ईशान की फिटनेस का राज हैं उनका डाइट प्लान और वर्कआउट। वह हफ्ते में 6 दिन वर्कआउट करते है। वह रोज जिम में 2 घंटे बिताते है। फिल्म की शूटिंग के दौरान भी ईशान हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करते थे। इसके अलावा उन्हें डांस करना भी काफी पसंद है। फिट रहने के लिए वह स्प्रिंटिंग और साइक्लिंग करते है।
PunjabKesari
डाइट प्लान की बात करें तो वह वर्कआउट के साथ अपने खानपान का भी खास ख्याल रखते हैं। वह फल और सब्जियों का अधिक सेवन करते हैं। रोजाना ईशान नारियल पानी पीते है। ईशान का मानना है कि फिट रहने के लिए जंक फूड से दूरी बनाना बहुत जरूरी है।

इसके अलावा हैल्दी रहने के लिए स्ट्रेस फ्री रहना बहुत जरूरी है। वहीं, ईशान का कहना हैं कि अगर आप म्यूजिक के साथ एक्सरसाइज करेंगे तो स्ट्रेस कम होगा। 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News