27 APRSATURDAY2024 6:39:11 PM
Nari

क्या शादी के 6 साल बाद Pregnant हैं दिव्यांका त्रिपाठी? पति विवेक दहिया ने तोड़ी चुप्पी

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 04 May, 2023 06:20 PM
क्या शादी के 6  साल बाद Pregnant हैं दिव्यांका त्रिपाठी? पति विवेक दहिया ने तोड़ी चुप्पी

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वो आज भी ये हैं मोहब्बतें' की इशिता भल्ला के रूप में जानी जाती हैं। अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी एक्ट्रेस अकसर सुर्खियां बटरोती हैं। पिछले कई दिनों से ऐसी खबरें सुनने को मिल रही हैं कि एक्ट्रेस मां बनने वाली है और उनके घर किलकारी गूंजेगी। लेकिन अब पति विवेक दहिया ने इस बात को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इन खबरों को सिरे से नकरा है...

पति विवेक दहिया ने बताया प्रेग्नेंसी का सच

हाल ही में मीडिय से बातचीत करते हुए एक्ट्रेस ने  बताया किन उनकी पत्नी  Divyanka Tripathi प्रेग्नेंट नहीं हैं। उन्होंने ये भी कहा कि अगर ऐसा कुछ होता है तो वो फैंस के साथ इस गुड न्यूज को जरूर शेयर करेंगे। विवेक ने कहा, 'मुझे समझ नहीं आता कि हमारे साथ ऐसा क्यों होता रहता है। यह इंटरनेट पर कई बार सामने आता है। लेकिन नहीं, वो प्रेग्नेंट नहीं हैं। जब भी ऐसा होगा, हम अपने फैंस को मैसेज देंगे।'

ये है मोहब्बतें के सेट से शुरु हुई थी लव स्टोरी

दिव्यांका और विवेक की लव स्टोरी 'ये हैं मोहब्बतें' के सेट से शुरू हुई थी। जिसके बाद दिव्यांका ने साल 2016 में अपने होमटाउन भोपाल में विवेक संग सात फेरे लिए थे। इनकी शादी को 6 साल हो चुके हैं। दोनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और अपने जिंदगी के अच्छे-बुरे वक्त के बारे में फैंस को भी बताते रहते हैं।

PunjabKesari
वहीं विवेक के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो अब वो बॉलीवुड फिल्म  'चल जिंदगी'  में नजर आएंगे। इस मूवी में वो बिल्कुल अलग अवतार में नजर आएगा।

Related News