20 APRSATURDAY2024 4:44:56 AM
Nari

Woman Care: बीमारियों से बचाएंगे ये 6 Nutrients, आज ही करें डाइट में शामिल

  • Edited By neetu,
  • Updated: 12 May, 2021 03:26 PM
Woman Care: बीमारियों से बचाएंगे ये 6 Nutrients, आज ही करें डाइट में शामिल

महिलाएं घर और ऑफिस दोनों संभालने में सक्षम होती है। वे अपने काम के साथ परिवार वालों का भी बखूबी ख्याल रखती है। मगर बात खुद की सेहत की आने पर वे अक्सर इसे नजरअंदाज कर देती है। मगर इससे उन्हें सेहत संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि वे अपने डेली डाइट में कुछ जरूरी न्यूट्रिएंट्स को जरूर शामिल करें। ताकि उनका मानिसक व शारीरिक विकास बेहतर तरीके से हो पाएं। 

तो चलिए आज हम आपको महिलाओं के लिए कुछ जरूरी न्यूट्रिएंट्स के फायदे व स्त्रोत बताते हैं...

 

विटामिन बी6 

इससे मूड सही रहता है। अनिद्रा की समस्या दूर होकर अच्छी व गहरी नींद आने में मदद मिलती है। वहीं जिन महिलाओं को कम भूख लगने की शिकायत है उन्हें अपनी डेली डाइट में विटामिन बी6 से भरपूर चीजों शामिल करने चाहिए। यह भूख बढ़ाने के साथ फिट एंड फाइन रखने में मदद करता है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए राजमा, काबुली चना, केले, सोयाबीन, मूंगफली, सूरजमुखी का तेल आदि का सेवन करें। 

विटामिन बी12

काम का अधिक बोझ होने से थकान व कमजोरी होना आम बात है। मगर बहुत सी महिलाओं को अक्सर बिना कोई ज्यादा काम किए थकान महसूस होती है। इसके पीछे का कारण शरीर में विटामिन बी12 की कमी होती है। इसके लिए डेली डाइट में विटामिन बी6 से भरपूर अंडा, दूध, ब्रोेकली, सालमन मछली, सोया, चीज आदि चीजों को शामिल करें। 

PunjabKesari

विटामिन डी3

मजबूत हड्डियों व दातों के लिए विटामिन डी से भरपूर चीजों को शामिल करें। इससे हड्डियों में मजबूती आने से गठिया व इससे जुड़ी अन्य बीमारियों के होने का खतरा कम रहेगा। साथ ही ये शरीर को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी बचाता है। इसी कमी को पूरा करने के लिए रोजाना 15-20 मिनट तक धूप सेंकना भी फायदेमंद होती है। इसके अलावा डेली डाइट में पनीर, अंडे, मछली का तेल, मशरूम, संतरे का जूस,चीज, सोया मिल्क आदि को शामिल करना चाहिए। 

फोलेट 

महिलाओं को ओवरी व ब्रेस्ट कैंसर के खतरे से बचने के लिए डेली डाइट में फोलेट से भरपूर चीजें खानी चाहिए। यह बीमारियों से बचाने के साथ बेहतर शारीरिक विकास में मदद करता है। इसके अलावा प्रेग्नेंसी के दौरान भी महिलाओं को इस न्यूट्रिएंट की खास जरूरत होती है। इसके लिए डेली डाइट में आटा, सफेद चावल, हरी पत्तेदार सब्जियां, फलियां, एवोकाडो, चुकंदर, खट्टे फल, ड्राई फ्रूट्स, केला,पपीता आदि चीजें शामिल करें।

कैल्शियम 

महिलाओं को विटामिन्स के साथ कैल्शियम से भरपूर चीजों का भी रोजाना सेवन करना चाहिए। इससे मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आने के साथ ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहने में मदद मिलेगी। इसके लिए अपनी डेली डाइट में दही, दूध आदि डेयरी प्रोडक्ट्स, अंडा, केला, हरी सब्जियां, संतरा, सोया, दलिया आदि शामिल करें।

PunjabKesari

आयरन 

महिलाओं में खासतौर पर खून की कमी होती है। इसके पीछे का कारण डेली डाइट में आयरन से भरपूर चीजों का सेवन कम या ना के बराबर करना होता है। मगर महिलाओं अन्य जरूरी तत्वों के साथ आयरन से भरपूर चीजों का भी सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में खून बढ़ने व साफ होने के साथ एनर्जी मिलती है। दिमाग बेहतर तरीके से काम करता है। इसके लिए डेली डाइट में आंवला, अनार, चुकंदर, दही, सूखे मेवे, अंकुरित अनाज, तिल, गुड़, तुलसी, मूंगफली, हरी पत्तेेदार सब्जियां, अमरुद आदि शामिल करें।
 

Related News