26 APRFRIDAY2024 6:28:08 PM
Nari

किसान की बेटी ऑक्सफोर्ड की पढ़ाई छोड़ बनी आईपीएस अफसर

  • Edited By Priya verma,
  • Updated: 31 Jul, 2018 04:14 PM
किसान की बेटी ऑक्सफोर्ड की पढ़ाई छोड़ बनी आईपीएस अफसर

अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए आगे बढ़ना और जिंदगी में अच्छा मुकाम हासिल करने का जज्बा कुछ खास इंसानो में ही होता है। आज हम जिस लड़की की कामयाबी के बारे में बात कर रहे हैं उनका नाम है इल्मा अफरोज। एक मामूली किसान की बेटी होने के बावजूद इल्मा आईपीएस अफसर बनी। 

 

14 साल की उम्र में इल्मा अफरोज के पिता की मृत्यु हो गई। उनके बाद इल्मा और उनके छोटे भाई की जिम्मेदारी उनकी मां ने संभाली। इल्मा ने मुश्किलों का सामना करते हुए भी अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया। अपनी पढ़ाई करने के साथ-साथ बच्चों को ट्यूशन भी दी। कस्बे में पढ़ाई पूरी करने के बाद वह अागे पढ़ने के लिए दिल्ली आ गई। 

 

पढ़ाई मेें बढ़िया परफॉमेंस के लिए मिलती रहीं स्कॉलरशिप और दिल्ली के बाद ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ने का मौका मिल गया। फिर लंदन,इंडोनेशिया और पेरिस में जाकर की पढ़ाई। उन्हें क्लिंटन फाउंडेशन के साथ काम करने का मौका भी मिला लेकिन वहां पर उनका मन नहीं लगा और फिर वह अपने देश वापिस आ गई। देश आकर सिविल सर्विस के एग्जाम की तैयारी में जुट गई। इल्मा ने पहले ही प्रयास में 217वीं रैंक के साथ परीक्षा पास कर ली। 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News