25 APRTHURSDAY2024 9:02:08 PM
Nari

पहली बार करने जा रही हैं Eye Makeup तो अपनाएं ये Tips And Tricks

  • Edited By neetu,
  • Updated: 01 Mar, 2022 03:19 PM
पहली बार करने जा रही हैं Eye Makeup तो अपनाएं ये Tips And Tricks

खूबसूरती बरकरार रखने के लिए लड़कियां मेकअप करना पसंद करती है। मेकअप में आई मेकअप सबसे जरूरी माना जाता है। इससे चेहरे की खूबसूरती बढ़ने के साथ एकदम परफेक्ट लुक मिलता है। मगर अक्सर शुरुआती दौर पर आई मेकअप करने में कुछ परेशानियां होती है। ऐसे में अगर आप पहली बार आई मेकअप करने जा रही हैं तो आज हम आपको कुछ टिप्स देते हैं। ऐसे में आप इसे स्टेप बॉय स्टेप फलो करके परफेक्ट व ग्रेसफुल लुक पा सकती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

स्टेप 1- आई प्राइमर लगाएं

आंखों पर सही मेकअप करने के लिए आई प्राइनर जरूर लगाएं। इससे आईशैडो लंबे समय तक टिका रहने में मदद मिलती है। इसके लिए सबसे पहले थोड़ा सा आई प्राइमर आंखों पर लगाकर सूखने दें। इसके बाद ही अपनी ड्रेस से मैचिंग आईशैडो लगाएं। आप चाहे तो इसकी जगह पर फाउंडेशन, कॉम्पैक्ट या कंसीलर भी लगा सकती हैं।

PunjabKesari

स्टेप 2- सही ब्रश का सिलेक्ट करें

परफेक्ट आई मेकअप करने के लिए सही आई ब्रश चुनना बेहद जरूरी होता है। इससे आंखों पर मेकअप व शेड बनाने में मदद मिलती है। ब्यूटी एक्सपर्ट अनुसार, सही ब्रश ना होने से आपका आईशेडो अच्छे से नहीं लगेगा। वहीं कई लड़कियां एक ही ब्रश से आई मेकअप करती हैं। मगर इसतरह आंखों पर कई शेप लगाने से ब्रश खराब हो सकता है। इसके कारण आंखों पर सही कलर ना मिलने की परेशानी हो सकती है। इसके साथ ही ब्रश को बार-बार धोने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में आईशेडो लगाने के लिए सही व अलग-अलग ब्रश चुनें। इसके अलावा शुरुआती दौर में उंगली से आई मेकअप करने से भी बचना चाहिए। ऐसे में परफेक्ट और क्लासी लुक पाने के लिए अच्छी कंपनी के ब्रश से ही आई मेकअप करें। इसके अलावा ब्लेंडिंग ब्रश से इसे क्रीजेज पर ब्लेंड करें। ये अच्छे से ब्लेंड न होने पर थोड़ी देर में खराब हो सकता है।

स्टेप 3- आई मेकअप करने से पहले लगाएं टेप

आंखों पर आईशैडो लगाने से पहले स्कॉच टेप लें। इसे आंखों के बाहरी कोने के एंगल पर लगाएं। इसके बाद इसकी शेप के मुताबिक आई शैडो लगाएं। इससे आपका आई मेकअप जल्दी होने से साथ आपकी आंखों को परफेक्ट लुक मिलेगा।

PunjabKesari

स्टेप 4- हल्के शेड चुनें

आंखों पर प्राइमर लगाने के बाद आईशैडो चुना जाता है। अगर आप पहली बार आई मेकअप कर रही हैं तो शुरुआती दौर में हल्के शेड चुनें। इससे आपको एकदम परफेक्ट लुक मिलेगा। इसके साथ ही शेड के साथ आईशैडो के कलर कॉम्बिनेशन का भी ध्यान रखें।

स्टेप 5- लाइनर व काजल लगाएं

आंखों को बोल्ड व क्लासी लुक देने के लिए आईशैडो के बाद लाइनर, काजल और मस्कारा लगाएं। इन चीजों से आपका आई मेकअप और भी ग्रेसफुल लगेगा। इसके लिए आप कलफुल आईलाइनर का भी इस्तेमाल कर सकती है।

PunjabKesari

स्टेप 6- आंखों को ऐसे दें फाइनल लुक

आखिर में आंखों को फाइनल लुक दें यानि टचअप करें। अगर शेड कही से सही लगा या लाइनर फैल गया है तो इसे ठीक करें। इसके बाद आंखों और लेश लाइन पर कंटोरिंग या आई ब्लशर लगाएं। आप चाहें तो आंखों की खूबसूरती और भी बढ़ाने के लिए नकली आई लैशेज भी लगा सकती है।

pc: freepik

 

 

 

 

Related News