27 APRSATURDAY2024 6:04:29 PM
Nari

ICW के रैंप पर छाई B-Town हसीनाएं, सब एक्ट्रेसेज पर भारी पड़े Handsome Boy आदित्य रॉय कपूर

  • Edited By palak,
  • Updated: 01 Aug, 2023 12:40 PM
ICW के रैंप पर छाई B-Town हसीनाएं, सब एक्ट्रेसेज पर भारी पड़े Handsome Boy आदित्य रॉय कपूर

फैशन डिजाइनर काउंसिल ऑफ इंडिया(एफडीआईआई) के द्वारा आयोजित किया जा रहा इंडिया कॉउचर वीक इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। इस फैशन इवेंट में इंडस्ट्री के कई सारे डिजाइनर अपनी एक से बढ़कर एक कलेक्शन पेश कर रहे हैं। बी-टाउन एक्टर्स इन सब डिजाइनर्स की आउटफिट पहने रैंप पर अपना जलवा बिखेर रहे हैं। वहीं अब रैंप पर अनन्या पांडे, आथिया शेट्टी, दिशा पट्टानी, सारा अली खान ने  भी वॉक किया है। लेकिन इन सारी बी-टाउन हसीनाओं पर हैंडसम हंक आदित्य रॉय कपूर भारी पड़ गए हैं। तो चलिए डालते हैं सबके लुक पर एक नजर...

अनन्या पांडे 

बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने छठे दिन डिजाइनर रिमझिम दादू के लिए रैंप पर जलवा बिखरा। एक्ट्रेस ने गोल्डन पत्तियों से बनी थाई हाई स्लिट स्कर्ट के साछ मैचिंग ब्लाउज कैरी किया था। बालों को सेंटर पॉर्टड खुला छोड़, कानों में मैचिंग बालियां, हाई हिल्स और डॉर्क मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

आथिया शेट्टी 

अपने शांत स्वभाव के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस आथिया शेट्टी ने भी दिन डिजाइनर अनामिका खन्ना के लिए रैंप पर वॉक किया। एक्ट्रेस के आउटफिट की बात करें तो उन्होंने क्रीम कलर का फुल स्लीव्स हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला गाउन कैरी किया था। हैवी वर्क ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने गले में चौकर कैरी किया था जो उनके ऑवरऑल लुक पर चार-चांद लगा रहा था। डॉर्क मेकअप, मल्टी कलर की हिल्स और बालों में बन बनाकर आथिया काफी सुंदर दिख रही थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

दिशा पट्टानी

हॉट अदाओं से फैंस के दिलों पर राज करने वाली दिशा पट्टानी इंडिया काउचर वीक के सातवें दिन रैंप पर उतरी । एक्ट्रेस ने फेमस फैशन डिजाइनर डॉली जे के लिए रैंप पर वॉक किया। आउटफिट की बात करें तो एक्ट्रेस ने ऑल सिल्वर लुक के साथ रैंप पर जलवा बिखेरा। एक्ट्रेस ने सिल्वर कलर की एम्बेलिश्ड चौली के साथ मैचिंग थाई हाई स्कर्ट कैरी की थी। दिशा की ड्रेस में किया गया सीक्विन वर्क उनकी खूबसूरती पर चार-चांद लगा रहा था। कानों में मैचिंग ईयररिंग्स, डॉर्क मेकअप और बालों को खुला छोड़ एक्ट्रेस ने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया था। पूरे आउटफिट में दिशा पट्टानी काफी खूबसूरत दिख रही थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर 

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और एक्टर आदित्य रॉय कपूर भी इंडियन काउचर वीक के सातवें दिन रैंप पर उतरे। दोनों ने फेमस डिजाइनर जोड़ी शांतनु और निखिल के लिए रैंप पर वॉक किया। दोनों ही एथनिक लुक में काफी सुंदर दिख रहे थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

बात सारा के आउटफिट की करें तो उन्होंने पीच और सिल्वर कलर का लहंगा कैरी किया था। सारा के ब्लाउज के साथ लगी कैप उनके ब्लाउज को चार-चांद लगा रही थी। बालों को खुला छोड़, कानों में सिल्वर ईयररिंग्स और डॉर्क मेकअप में एक्ट्रेस काफी गॉर्जियस दिख रही थी। 

PunjabKesari

आदित्य रॉय कपूर के आउटफिट की बात करें तो उन्होंने बीज कलर की शेरवानी के साथ क्रीम पेंट कैरी की थी। साथ में मैचिंग शूज और चेहरे पर हल्की स्माइल के साथ आदित्य ने फैंस का दिल जीत लिया। वहीं दोनों ने एक साथ हाथों में हाथ लिए रैंप पर एंट्री मारी। 
 

Related News