07 FEBSATURDAY2026 8:42:49 PM
Life Style

पत्नी को हुआ कैंसर, बेशर्म पति ने इलाज के पैसे बचाने के लिए करवा दिया उसका मर्डर

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 07 Feb, 2026 06:37 PM
पत्नी को हुआ कैंसर, बेशर्म पति ने इलाज के पैसे बचाने के लिए करवा दिया उसका मर्डर

नारी डेस्क: कैंसर एक ऐसी बीमारी है जो इंसान को पल- पल मारती है। इस दौरान मरीज को अपनों के साथ और देखभाल की जरूरत होती है। हाल ही में एक बेबस महिला को भी कैंसर को अपनी चपेट में ले लिया। इस बीमारी से तो वह बाद में मरती लेकिन खराब जीवनसाथी ने उसकी जिंदगी खत्म कर दिया। इस महिला का उसके पति ने अपने दोस्तों से इसलिए मर्डर करवा दिया ताकि उसके इलाज के लिए पैसा ना खर्च करना पड़े।
 

यह भी पढ़ें:  पानी में सेंधा नमक मिलाकर करें पैरों की सिकाई, मिनटों में दूर हो जाएगी दिन भर की थकान
 

यह हैरान कर देवनी वाली घटना है उत्तर प्रदेश के हापुड़ की। 2 फरवरी 2026 की रात एक महिला की उसके ही घर में चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस को बताया कि चोरी की वारदात के दौरान महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस को गुमराह करने के लिए घर का सामान भी बिखरा हुआ दिखया गया। गहन जांच करने पर पता चला कि  मृतका के पति राहुल ने अपने ही दो कर्मचारियों इस हत्याकांड की साजिश रची थी। 
 

यह भी पढ़ें:  खेल जगत के लिए शॉकिंग खबर, इस खिलाड़ी ने जहर खाकर किया सुसाइड
 

पूछताछ पर पता चला कि राहुल की पत्नी रीता कैंसर से पीड़ित थी और उसके इलाज में लगातार हो रहे खर्च को लेकर दोनों के बीच तनाव रहता था।. राहुल पत्नी से छुटकारा पाना चाहता था और इसी वजह से उसने हत्या की साजिश रची।  हैरानी तो इस बात की है कि वह पत्नी के इलाज पर पैसा खर्च नहीं करना चाहता था लेकिन उसके मर्डर के लिए 5 लाख रुपये की सुपारी दे सकता था। 

Related News