25 APRTHURSDAY2024 7:32:09 PM
Nari

सर्दियों में फ्रिजी और रुखे बालों से हो गए हैं परेशान तो लगाएं ये Homemade Masks

  • Edited By palak,
  • Updated: 06 Jan, 2023 06:25 PM
सर्दियों में फ्रिजी और रुखे बालों से हो गए हैं परेशान तो लगाएं ये Homemade Masks

बदलता मौसम त्वचा के साथ-साथ बालों के लिए भी कई समस्याएं खड़ी कर देता है। ठंडी हवाओं के चलने के कारण बाल रुखे और बेजान होने लगते हैं। ऐसे में महिलाएं बालों की ठीक करने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं लेकिन फिर भी समस्या से राहत नहीं मिल पाती। ऐसे में आप सिर्फ इस घरेलू मास्क के जरिए ही रुखे बालों से राहत पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

एलोवेरा मास्क 

आप फ्रेश एलोवेरा से तैयार मास्क बालों में लगा सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। 

सामग्री 

फ्रेश एलोवेरा - 1
विटामिन-ई कैप्सूल - 2 
दूध - 2 चम्मच 
कॉफी - 1 चम्मच 
शैंपू - 1 चम्मच 

PunjabKesari

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले एक मिक्सर में एलोवेरा जेल, विटामिन-ई कैप्सूल, दूध, कॉफी और शैंपू डालें। 
. सारी चीजों को अच्छे से ग्राइंड कर लें। 
. तैयार मास्क अपने बालों में लगाएं। 
. हल्के हाथों से बालों की मसाज करें और कुछ समय के लिए बालों में लगा रहने दें। 
. 20-30 मिनट बाद बालों के सादे पानी से धो लें। 

ओट्स हेयरमास्क 

आप ओट्स से तैयार हेयरमास्क भी बालों में लगा सकते हैं। 

सामग्री 

ओट्स - 1 कप
बादाम का तेल - 2 चम्मच 
दूध - 2 कप 

PunjabKesari

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले एक बर्तन में ओट्स डालें। 
. फिर इसमें बादाम का तेल और दूध मिला दें। 
. सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करके आप बालों में लगाएं। 
. 30 मिनट बाद बालों को सादे पानी से धो लें। 

केला मास्क 

केले में पाए जाने वाले पोषक तत्व बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। यह बालों को हाइड्रेशन से बढ़ाते हैं। 

सामग्री 

केला - 1
शहद - 2 चम्मच 
अंडा - 1 

PunjabKesari

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले आप एक बर्तन में केला डालकर अच्छे से मैश कर लें। 
. फिर इसमें अंडा तोड़कर और शहद मिलाएं। 
. सारी चीजों को मिक्स करके मास्क तैयार कर लें। 
. 30 मिनट के लिए मास्क को बालों में लगाएं। 
. तय समय के बाद बाल शैंपू से धो लें। 

जिलेटिन हेयरमास्क 

जिलेटिन हेयरमास्क भी आप बालों में लगा सकते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। 

सामग्री 

जिलेटिन - 1 टेबलस्पून
एप्पल साइड विनेगर - 1 चम्मच 
एसेंशियल ऑयल - 2 बूंदें 
गर्म पानी - 1 कप 

PunjabKesari

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले एक बर्तन में जिलेटिन डालें। 
. उसमें एप्पल साइड विनेगर और एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदे मिलाएं। 
. फिर इस मिश्रण को मिक्स कर लें। 
. मिक्स करके इसे गर्म पानी में मिलाएं और मास्क बना लें। 
. मास्क को 15 मिनट के लिए बालों में लगाएं। 
. तय समय के बाद बाल सादे पानी से धो लें।  


 

Related News