18 JUNTUESDAY2024 12:36:10 PM
Nari

गैस-एसिडिटी करती है परेशान तो कैप्सूल नहीं ये देसी टोटका आजमाएं

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 28 May, 2024 02:38 PM
गैस-एसिडिटी करती है परेशान तो कैप्सूल नहीं ये देसी टोटका आजमाएं

नारी डेस्क: पेट में गैस की समस्या होना आज कल के समय में काफी आम बात हो चुकी है। रोजाना खुश रहने के लिए आपका पेट बिलकुल सेट होना बहुत जरुरी है। यह भले ही आम है लेकिन कई बार बढ़ते हुए गैस्ट्रिक पेन का कारण भी बन जाती है। इसके पीछे का कारण ज़्यादा खट्टा, तीखा, मसाले वाला खाना खाने से, देर रात तक जागना, पानी कम पीना, गुस्सा, चिंता, बहुत देर तक एक ही जगह बैठे रहने आदि वजहों से ये परेशानी होने लगती है। ऐसे में लोग अक्सर गैस से छुटकारा पाने के लिए कैप्सूल खा लेते हैं जो कुछ समय के लिए आपको राहत जरूर देते हैं लेकिन दोबारा वह परेशानी उत्पन होने लगती है। ऐसे में हम आपको आज कुछ ऐसी घरेलू औषधियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पेट में गैस की समस्या को हमेशा के लिए दूर करने का काम करेंगी। 

सौंफ

सौंफ का बीज गैस्ट्रिक पेन को दूर करने में बहुत फायदेमंद है। भोजन के बाद सौंफ को चबाने से पाचन बेहतर होता है। इसमें कुछ महत्वपूर्ण यौगिक पाए जाते हैं, जो भोजन को आसानी से पचाते हैं। इससे अपच और कब्ज की समस्या नहीं होती है।

PunjabKesari

जीरा

जीरा पानी गैस्ट्रिक या गैस की समस्या का सबसे अच्छा घरेलू उपचार है।  इससे भोजन ठीक तरह से पचता है। यह पेट में अतिरिक्त गैस के निर्माण को भी रोकता है। जीरा पानी बनाने के लिए एक चम्मच जीरा लें और इसे दो कप पानी में 10-15 मिनट के लिए उबालें। अब इसे ठंडा होने दें और भोजन के बाद इसे पियें।

लौंग

गैस की समस्या को दूर करने के लिए लौंग बहुत ही लाभदायक है। इसे शहद के साथ लेने से कब्ज की समस्या को भी दूर किया जा सकता है। इसके अलावा रोजाना इसे चूसने से भी पेट ठीक रहता है और गैस नहीं बनती है। पाचन संबंधी समस्याओं का इलाज करने के लिए लौंग के तेल का इस्तेमाल भी किया जाता है।

अदरक

अदरक के छोटे टुकड़े कर उस पर नमक छिड़क कर दिन में कई बार उसका सेवन करें। गैस परेशानी से छुटकारा मिलेगा, शरीर हल्का होगा और भूख खुलकर लगेगी। यह गैस की परेशानी से छुटकारा पाने का उत्तम तरीका है।

PunjabKesari

सेब का सिरका

इससे पाचन क्रिया मजबूत होती है और गैस के कारण पेट में दर्द, सूजन और अन्य लक्षणों को भी कम करता है। रोजाना एक गिलास पानी में दो चम्मच सेब का सिरका मिलाकर सेवन करने से गैस्ट्रिक पेन से राहत मिलता है।

अजवाइन

अजवाइन के बीज में थाइमोल नामक एक यौगिक होता है, जो गैस्ट्रिक रस को स्रावित करता है और पाचन में मदद करता है। गैस की समस्या में पानी के साथ लगभग आधा चम्मच अजवाइन के बीज खा सकते हैं। इससे आपको राहत मिलेगी।

पुदीना

यदि आप गैस की समस्या से बहुत ज़्यादा परेशान हैं तो पुदीने की पत्तियों की चाय बनाकर पीने से राहत मिलती है। इससे आपको गैस की वजह से होने वाले पेट दर्द में भी आराम मिलता है। पुदीने की चाय बनाने के लिए पत्तियों को पानी में उबाल लें और उसमें टेस्ट के लिए 1 चम्मच शहद मिलाएं। बस इस चाय को पी लीजिए।

दालचीनी

आप गैस की समस्या में दालचीनी को पानी में उबाल लें और फिर उसे ठंडा कर लें। रोजाना सुबह खाली पेट दालचीनी के पानी का सेवन करें। अगर आपको इसका स्वाद अच्छा न लगे तो आप इसमें शहद भी डाल सकते हैं।

नारियल पानी

अगर आप अक्सर पेट में गैस बन जाने की समस्या से परेशान रहते हैं तो नारियल पानी पीने से आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं। नारियल पानी में ऐसे औषधीय गुण होते हैं जो अपचन को दूर करके गैस और एसिडिटी से राहत दिलाते हैं।

PunjabKesari

काली मिर्च

यह पेट में आमाशय रस के प्रवाह को बढ़ाती है और भोजन के सही तरह से पाचन में मदद करती है। पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड की कमी से होने वाले पेट दर्द में भी काली मिर्च आराम पहुँचाती है। इसके चूर्ण को शहद के साथ, गुड़ के साथ या फिर छाछ के साथ लेने से कब्ज और गैस की समस्या दूर हो जाती है।

Related News