27 APRSATURDAY2024 3:14:11 AM
Nari

खर्राटों ने उड़ा रखी है नींद तो फॉलो करें ये 11 टिप्स

  • Updated: 04 Jul, 2018 10:59 AM
खर्राटों ने उड़ा रखी है नींद तो फॉलो करें ये 11 टिप्स

खर्राटे को दूर करने के उपाय : कुछ लोगों को नींद के दौरान सांस लेने पर खर्राटे आने की समस्या होने लगती है। यह एक आम परेशानी है जो किसी भी उम्र के इंसान को हो सकती है। मगर बढ़ती उम्र के साथ खर्राटे की समस्या दिन ब दिन और बढ़ती ही जाती है। खर्राटे की समस्या से राहत पाने के लिए लोग दवाइयों का सेवन करते हैं। पर फिर भी यह प्रॉब्लम दूर नहीं होती। एेसे में आप कुछ घरेलू चीजों को अपनाकर भी खर्राटे की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। 


खर्राटे आने की वजह

 

नाक की खराबी
खूब शराब पीना
सोने का तरीका
 


इस तरह पाएं खर्राटे की समस्या से राहत


1. हल्दी और शहद
खर्राटे की समस्या को दूर करने के लिए 1 चम्मच हल्दी में 1 चम्मच शहद मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें। रोजाना रात को सोने से पहले इस पानी की पीएं। कुछ दिनों तक लगातर एेसा करने से इस समस्या से राहत मिलेगी। 

 

2. लहसुन
लहसुन की 2-4 कलियां लें। फिर इनको सरसों का तेल में डालकर गर्म करें।  फिर रोजाना रात को  सोने से पहले इस तेल से छाती की मालिश करें। 


3. शहद
शहद पीने से भी खर्राटे की समस्या से राहत मिलती है। रात को सोने से पहले 1 चम्मच शहद पिएं। शहद पीने से गले की नसों को आराम मिलता है। इससे खर्राटे की समस्या दूर होती है। 


4. इलायची
इलायची भी खर्राटों की समस्या से राहत पहुंचाने का काम करती हैं। रात को सोने से पहले गुनगुने पानी में इलायची या इसका पाउडर डालकर मिक्स करके पिएं। एेसा लगातार करें। कुछ ही दिनों में खर्राटे की समस्या से राहत मिलेगी। 

 

5. पुदीना
रात को सोने से पहले पुदीने के तेल की कुछ बूंदें मुंह में डालकर गरारे करें। एेसा करने से नाक के छिद्रों की सूजन कम होगी और सांस अच्छे से आने लगेगी। आप चाहें तो पुदीने के तेल को नाक में भी डाल सकते हैं। 

 

6. नाक को साफ रखें
नाक में सूजन या नाक साफ न होने की वजह से भी खर्राटे आने की समस्या होने लगती है। इस समस्या को दूर करने के लिए नाक की साफ-सफाई पर ध्यान दें। 


7. धूम्रपान
धूम्रपान करने वाले लोगों को खर्राटों की समस्या अधिक होती है तो अपने बेहतर स्वास्थ्य और खर्राटों से छुटकारा पाने के लिए धूम्रपान करना छोड़ दें। 

 

8. शराब से दूर रहें
ज्यादा मात्रा में शराब पीने से भी खर्राटे की समस्या होने लगती हैं। एेसे में जितना हो सके शराब के सेवन से दूर रहें। शराब छोड़ने या कम मात्रा में लेने से भी खर्राटे की समस्या पर कंट्रोल पाया जा सकता है। 


9. वजन
जरूरत से ज्यादा वजन होने के कारण भी खर्राटों की समस्या होने लगती है। एेसे में अपना वजन कम करने की कोशिश करें। शरीर का वजन सही होने पर खर्राटों की समस्या दूर होगी।

 

10. बाई ओर करवट लें कर सोएं
सोने के तरीके से भी खर्राटे की समस्या पर काबू पाया जा सकता है। रात को सीधा सोने की बजाए आप बाई ओर करवट लेकर भी सोए। इसके साथ ही गर्दन को ऊपर करके सोएं। इस तरीको से आपको खर्राटे आने कुछ ही दिनों में बंद हो जाएंगे। 


11. भरपूर पानी पीएं
शरीर में पानी की कमी होने पर भी खर्राटे की समस्या होने लगती है। जब शरीर में पानी की मात्रा कम होती है तो नाक के रास्ते में नमी सूख जाती है। ऐसे में साइनस हवा की गति को श्वास तंत्र में पहुंचने के बीच में सहयोग नहीं कर पाता और सांस लेने में प्रॉब्लम होने लगती है। एेसे में खर्राटों की समस्या से निजात पाने के लिए दिनभर भरपूर पानी पीएं। 
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News