19 APRFRIDAY2024 6:54:15 PM
Nari

क्या आपको भी हो गई है ब्रेस्ट के पास Infection तो इस्तेमाल करें ये घरेलु नुस्खे

  • Edited By palak,
  • Updated: 19 Aug, 2022 05:52 PM
क्या आपको भी हो गई है ब्रेस्ट के पास Infection तो इस्तेमाल करें ये घरेलु नुस्खे

महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कुछ बीमारियां ऐसी होती हैं जो सिर्फ महिलाओं की ही होती है। जैसे ब्रेस्ट कैंसर, यूट्रस कैंसर, पीरियड्स की समस्या आदि। इन सारी समस्याओं में से एक ब्रेस्ट इंफेक्शन भी है। यह इंफेक्शन टाइट ब्रा पहनने से, वायर वाली ब्रा या फिर ज्यादा पसीना आने से होती है। खासकर गर्मी और मानसून में यह समस्याएं महिलाओं को हो सकती हैं। इसके अलावा जो महिलाएं ब्रेस्टफीडिंग करवाती हैं उन्हें भी इसका सामना करना पड़ सकता है। आप कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करके ब्रेस्ट इंफेक्शन से राहत पा सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

PunjabKesari

हल्दी के साथ

आप हल्दी का इस्तेमाल इंफेक्शन दूर करने के लिए कर सकती हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण इंफेक्शन दूर करने में सहायक होते हैं। आप हल्दी के एक चम्मच में गुलाब जल मिलाएं। दोनों चीजों से तैयार किया गया पेस्ट आप इंफेक्शन वाले हिस्से पर लगा सकते हैं। इस पेस्ट से आपकी इंंफेक्शन ठीक हो जाएगी। 

PunjabKesari

एप्पल साइड विनेगर 

आप एप्पल साइड विनेगर इंफेक्शन से राहत पाने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं जो इंफेक्शन दूर करने में मदद करता है। आप एक कप पानी में एप्पल साइड विनेगर के दो चम्मच डालें। पानी में एप्पल साइड विनेगर मिक्स करें। पानी को प्रभावित स्थान पर लगांए। इंफेक्शन से राहत मिलेगी।

PunjabKesari

एलोवेरा जेल 

आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल स्किन की इंफेक्शन दूर करने के लिए कर सकते हैं। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो ब्रेस्ट इंफेक्शन दूर करने में सहायता करते हैं। आप एलोवेरा जेल प्रभावित स्थान पर लगाएं। सूजन, खुजली और लालिमा की समस्या से भी राहत मिलेगी। 

PunjabKesari

नारियल तेल 

नारियल तेल में भी बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इंफेक्शन से राहत पाने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल तेल के साथ आप ब्रेस्ट की मसाज करें। इससे इंफेक्शन कम हो जाएगा। 

PunjabKesari

बर्फ के टुकड़े

बर्फ के टुकड़े का इस्तेमाल भी आप इंफेक्शन दूर करने के लिए कर सकते हैं। एक कपड़े में बर्फ का टुकड़ा बांधकर प्रभावित स्थान पर लगाएं। इससे इंफेक्शन से होने वाली खुजली और सूजन से भी आपको राहत मिलेगी। 

PunjabKesari

नोट: यदि इन घरेलू तरीकों के बाद भी इंफेक्शन ठीक नहीं हो रहा तो आप एक बार डॉक्टर को जरुर दिखाएं। 


 

Related News