26 APRFRIDAY2024 6:19:38 PM
Nari

होम गार्डनिंग करने से होते हैं कई फायदें,जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

  • Updated: 22 Jun, 2018 02:32 PM
होम गार्डनिंग करने से होते हैं कई फायदें,जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

आजकल ज्यादातर लोग होम गार्डनिंग कर रहे है। कुछ लोग तो अपने शौक के कारण और कई समय बिताने के लिए होम गार्डनिंग करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि घर में सब्जियां लगाने के कई फायदे होते हैं। तो आइए जानते हैं उन फायदों के बारे में। 


1. ताजा सब्जियां और हर्ब्स
होम गार्डन करने से हमें हमेशा ताजी और कैमिकल फ्री सब्जियां मिलती हैं। जो की स्वस्थ शरीर के लिए बहुत जरूरी है। इसके साथ ही आपको छोटी-छोटी चीजें जैसे हरी मिर्च, टमाटर, धनिया लेने के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। 

 

2. सस्ता सामान
किचन या होम गार्डन में लगी सब्जिया सस्ती और पोष्टिक होती है। इसके साथ ही आपको इन सब्जियों को अपने मन मुताबिक कभी भी तोड़कर बनाकर खा सकते हैं। ये आपके और परिवार के लिए बहुत फायदेमंद हैं। 

 

3. बिना खाद वाली सब्जियां
अगर देखे तो मार्किट में ताजी सब्जियां मिल जाती हैं। मगर इन सब्जियों को उगाने के लिए कैमिक्ल युक्त खादों का इस्तेमाल किया जाता है। पर जो सब्जियां घर के गार्डन में तैयार की जाती है। उनमें कोई खाद का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।  

 

4. तनाव से मुक्ति
घर में गार्डनिंग करने से आपका ध्यान उसी लगा रहता है। इससे आपके पास इधर-उधर बात सोचने का समय नहीं होता। जब आप काम में लगे रहते हैं तो आपको तनाव कम होता है। 

 

5. किडे-मकोड़े कम होना
घर में किचन गार्डन होने से कीड़े-मकोड़े कम होते होते है क्योंकि इससे खाली पड़ी जगह का इस्तेमाल हो जाता है। साथ ही यह पौधे कीटों को भगाने का काम करते है। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News