15 DECMONDAY2025 11:54:29 PM
Nari

घर पर तुलसी विवाह की चल रही है तैयारी, तो इस तरह सजाएं अपना आंगन

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 11 Nov, 2024 06:25 PM
घर पर तुलसी विवाह की चल रही है तैयारी, तो इस तरह सजाएं अपना आंगन

नारी डेस्क: सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना गया है, इसलिए तुलसी के बिना घर का आंगन अधूरा सा लगता है। हिंदू धर्म में तुलसी विवाह पर्व का भी खास महत्व है, जो भगवान श्री कृष्ण और तुलसी देवी के मिलन का प्रतीक माना जाता है।  इस दिन घर का आंगन विशेष रूप से सजाया जाता है। यहां तुलसी विवाह के लिए आंगन को सजाने के कुछ आसान और सुंदर तरीके दिए गए हैं:

PunjabKesari
रंगोली बनाएं

आंगन में तुलसी चौरा के चारों ओर खूबसूरत रंगोली बनाएं। रंगोली में लाल, पीला, हरा जैसे शुभ रंगों का उपयोग करें। फूलों से रंगोली बनाना भी एक अच्छा विकल्प है। गुलाब, गेंदे और चंपा के फूलों से खूबसूरत डिज़ाइन तैयार की जा सकती है।

PunjabKesari

फूलों से सजावट


तुलसी चौरा के पास और आसपास रंग-बिरंगे फूलों की माला लगाएं। गुलाब, गेंदे और चमेली के फूल का प्रयोग करें। तुलसी के पौधे को भी माला से सजाएं और उसके आसपास गेंदे या अन्य फूल बिछा दें।

PunjabKesari

दीपों की सजावट

आंगन के चारों ओर दीयों की कतार बनाएं। खासकर शाम के समय ये दीये सुंदरता में चार चांद लगा देंगे।  मिट्टी के सुंदर दीये लेकर उनमें घी या तेल भरें और तुलसी चौरा के पास रखें। इसके अलावा, सजावट में रोशनी वाली स्ट्रिंग लाइट्स का भी प्रयोग कर सकते हैं।

PunjabKesari

आम और अशोक के पत्तों से तोरण बनाएं

 दरवाजे और तुलसी चौरा के चारों ओर आम और अशोक के पत्तों की तोरण (बंदनवार) लगाएं। यह सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक है।  फूलों और पत्तों से बने तोरण तुलसी विवाह की सजावट को और भी शुभ और पारंपरिक बनाते हैं।

PunjabKesari

मंडप सजाएं

अगर तुलसी विवाह के लिए मंडप बना रहे हैं, तो उसे फूलों, रंगीन कपड़ों और तोरणों से सजाएं।  मंडप को सजाते समय पीले और लाल रंग का उपयोग करें, क्योंकि ये शुभ रंग माने जाते हैं। तुलसी चौरा पर हल्दी, कुमकुम और चावल से शुभ चिह्न बनाएं।   - तुलसी के पौधे के पास एक सुंदर और छोटी मूर्ति रख सकते हैं। तुलसी चौरा को भी रंगीन कपड़े और फूलों की माला से सजाया जा सकता है।

PunjabKesari
आंगन की सफाई और सजावट

 तुलसी विवाह के पहले आंगन की अच्छी तरह से सफाई करें। तुलसी चौरा के चारों ओर आंगन में गेरू या चूना लगाएं, ताकि सजावट और भी सुंदर दिखे। आंगन में जगह-जगह फूलों के छोटे-छोटे गुलदस्ते रखें। इन्हें दरवाजों, तुलसी चौरा और मंडप के पास सजाएं।

Related News