23 APRTUESDAY2024 6:02:40 AM
Nari

हैल्दी और फिट रहने के लिए महिलाओं को रोजाना करने चाहिए ये Yogasana

  • Edited By palak,
  • Updated: 10 Sep, 2022 05:37 PM
हैल्दी और फिट रहने के लिए महिलाओं को रोजाना करने चाहिए ये Yogasana

महिलाओं को कई सारी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे- पीरियड्स, मेनोपॉज, पीसीओडी, थायराइड आदि। इन सारी समस्याओं के कारण महिलाओं का शरीर कमजोर हो जाता है। शरीर को स्वस्थ रखने और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए महिलाओं को अपने लाइफस्टाइल में भी बदलाव करने चाहिए। रुटीन में एक्सरसाइज और योगासन करके आप शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। आपको कुछ ऐसे एक्सरसाइज बताएंगे, जिन्हें आप रुटीन में शामिल करके स्वस्थ रह सकते हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में...

भुजंगासन  

भुजंगासन महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर को स्वस्थ रखता है और नियमित रुप से इस आसन को करने से चेहरे पर चमक भी आती है। बढ़ती उम्र की महिलाओं के लिए यह आसन बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। 

PunjabKesari

तितली आसन 

तितली आसन भी महिलाओं के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। यदि आपको पीरियड्स् से संबंधी समस्याएं है तो आपको यह आसन करना चाहिए। इस आसन को करने से आपके पीरियड्स रेगुलर होते हैं और जांघों और पैरों की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। 

PunjabKesari

चक्की चालनासन 

चक्की चालनासन महिलाओं के लिए  बहुत ही लाभकारी होता है। नियमित रुप से इस आसन को करने से गर्भाशय, अंडाशय और किडनी के अलावा भी कई बॉडी पार्ट्स मजबूत होते हैं। 

PunjabKesari

धनुरासन 

धनुरासन मोटापा कम करने में बहुत ही लाभकारी माना जाता है। यह बॉडी पॉश्चर सही रखने में भी सहायता करता है। इस आसन को करने से सारा शरीर स्ट्रेच होता है। 

PunjabKesari

सेतुबंधासन 

सेतुबंधासन शरीर के नीचले हिस्से को मजबूत करने में सहायता करता है। यह आसन कमर और हिप्स के दर्द को भी दूर करने के लिए भी बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। 

PunjabKesari

Related News