03 MAYFRIDAY2024 4:03:26 AM
Nari

40 के बाद भी एकदम फिट है टीवी की प्रेरणा, ये Secret Diet फॉलो करती है Shweta Tiwari

  • Edited By palak,
  • Updated: 04 Oct, 2023 11:22 AM
40 के बाद भी एकदम फिट है टीवी की प्रेरणा, ये Secret Diet फॉलो करती है Shweta Tiwari

टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' से फैंस के दिलों में जगह बनाने वाले प्रेरणा यानी की श्वेता तिवारी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्टिंग के साथ-साथ फैंस उनके परफेक्ट फिगर के भी दीवाने हैं। एक्ट्रेस की स्लिम बॉडी को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है। 43 की उम्र में उनकी फिटनेस फीमेल फैंस के लिए इंस्पीरेशन है। लेकिन एक समय ऐसा था जब श्वेता का वजन काफी बढ़ गया था हालांकि बाद में उन्होंने अच्छी डाइट के साथ अपना वजन कम किया। आज एक्ट्रेस अपना जन्मदिन मना रही हैं, ऐसे में आपको बताते श्वेता कैसी डाइट फॉलो करती हैं। आइए जानते हैं....

घटाया था 10 किलो वजन 

दो बच्चों के बाद एक्ट्रेस का वजन काफी बढ़ गया था। बेटे के जन्म का बाद उन्होंने अपना करीबन 10 किलो वजन कम किया था। इसके लिए उन्होंने अच्छी डाइट और एक्सरसाइज का सहारा लिया। वजन कंट्रोल रखने के लिए श्वेता योगा जरुर करती हैं इसके अलावा रनिंग भी उनकी डेली रुटीन में शामिल है। ट्रेडमिल पर वह करीबन 1 घंटा रनिंग करती हैं। वेट ट्रेनिंग और कॉर्डियो एक्सरसाइज भी उनकी रुटीन में शामिल है। इसके अलावा वह अपनी डाइट का भी खास ध्यान रखती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari)

फॉलो करती हैं ऐसी डाइट 

एक्ट्रेस के फिटनेस एक्सपर्ट ने बताया था कि श्वेता काफी फिटनेस फ्रीक हैं वे दिन में सिर्फ एक बार ही मील लेती हैं जिसमें 100 ग्राम चिकन या मछली, 200-300 ग्राम वेजिटेबल, ज्वार की एक रोटी और सलाद खाती हैं। यदि सलाद न हो तो वह मेथी या पालक की सब्जी भी खा लेती हैं। ब्रेकफास्ट में 90 ग्राम ग्रीक योगर्ट और 8-10 बादाम खाती हैं। शाम के समय वह एक कप डिटॉक्स टी और संतरा लेती हैं। संतरा और डिटॉक्स टी दोनों ही एक ऐसे नैचुरल ऑक्सीडेंट्स हैं जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari)

 पीती हैं खूब सारा पानी 

श्वेता का मानना है कि हेल्दी रहने के लिए ज्यादा फिट डाइट जरुरी नहीं है। वर्कआउट करने से सिर्फ वेट लॉस ही नहीं होता बल्कि इससे आप फिट भी रहते हैं। इसके अलावा हाइड्रेशन उनका फिटनेस का राज है। वह दिन में खूब सारा पानी पीती हैं। पानी का असर उनकी त्वचा पर भी दिखता है और इसलिए वह कहती हैं खुद को हाइड्रेट रखना भी जरुरी हैं। 

PunjabKesari

Related News