27 APRSATURDAY2024 10:14:26 PM
Nari

ये तेरी चांद बालियां ! पाचन तंत्र से लेकर प्रजनन क्षमता को मजबूत करती हैं Earrings

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 24 Aug, 2023 01:59 PM
ये तेरी चांद बालियां ! पाचन तंत्र से लेकर प्रजनन क्षमता को मजबूत करती हैं Earrings

कानों में इयररिंगस पहनना तो हर महिला को पसंद होता है। चाहे वो घर पर हो या किसी फंक्शन में जा रही हो, लेकिन ईयररिंग्स तो कान में होनी ही चाहिए। आपको बता दें कि कानों में ईयररिंग्स डालना महिलाओं के श्रृगांर का हिस्सा तो है ही, साथ में सेहत के लिहाज से भी बहुत फायदेमंद है। पुरानी चिकित्सा पद्धति में कानछेदन और इयररिंग्स को पीरियड्स धर्म चक्र से लेकर कई बीमारियों में कारगार माना जाता है। चलिए आपको बताते हैं कान में ईयररिंग्स पहनने के फायदे...

PunjabKesari

प्रजनन और पीरियड्स में मददगार

आयुर्वेद के अनुसार, कान छेदन की प्रक्रिया में कानों के कुछ ऐसे प्वाइंट्स एक्टिवेट हो जाते हैं जो प्रजनन से लेकर पीरियड्स चक्र को ठीक रखने में फायदेमंद है। आयुर्वेद के अनुसार कानों में सोने की ईयररिंग्स पहनना सेहत के लिहाज से बहुत फायदेमंद होता है।

तेज दिमाग और आंख, नाक और गला

ईयरलोब वाले भाग के कुछ प्वाइंट्स दिमाग, कान, नाक और गले से कनैक्ट होते हैं। चीनी प्राचीन सभ्यता में कानों में छेद करके इनके विकास पर जोर दिया जाता था। कान के छेद से 1 इंच ऊपर छेद करने से कमर दर्द से छुटकारा मिलता है।

PunjabKesari

एनर्जी बढ़ाए

कान में सोने के इयररिंग्स पहनने से शरीर में एनर्जी बढ़ती है जबकि चांदी ज्यादा ऊर्जा को कंट्रोल करने में मददगार है।

गहनों में पत्थर

कान में रूबी ईयररिंग्स पहनने से मासिक चक्र संबंधी समस्याएं दूर रहती हैं। साथ ही ये प्रचनन क्षमता को बढ़ाने में भी काफी फायदेमंद है।वहीं इमराल्ड स्टोन मिसकैरेज से भी बचाव करते हैं।

बहरापन होगा दूर

एक्सपर्ट्य की मानें तो कान के निचले हिस्से में  Master Sensoral एंड Master cerebral नाम के 2 इयर लोब्स होते हैं, जिसमें कान छिदने पर बहरापन दूर होता है।

PunjabKesari
 
पाचन तंत्र होता है मजबूत

कान छेदने  वाले हिस्से में एक ऐसा प्वाइंट होता है, जो भूख लगाता है। वहीं, इससे पाचन क्रिया भी सही रहती है और मोटापा भी कम होता है।

कान छिदवाने से मिलते हैं सेहत को ये फायदे...

1. कान छिदवाने से सुनने की क्षमता बढ़ती है और आंखों की रोशनी भी तेज होती है। साथ ही इससे लकवा जैसी गंभीर बीमारी की संभावना भी कम होती है।
2. इससे दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे दिमाग तेज होता है और तनाव दूर रहता है।
3. कान छिदवाने और सोने- चांदी की ईयररिंग्स पहनने से स्किन पर ग्लो आता है।

नोट- कान छिदवाने के बाद चांदी या सोने की तार पहनें अगर कान पक जाए तो नारियल तेल लगाएं।


 

Related News