05 APRSUNDAY2026 4:06:27 PM
Nari

महिलाओं की इन 5 छोटी-मोटी हैल्थ प्रॉबल्म का हल है कसूरी मेथी

  • Updated: 27 Jun, 2018 03:52 PM
महिलाओं की इन 5 छोटी-मोटी हैल्थ प्रॉबल्म का हल है कसूरी मेथी

कई ऐसी समस्याएं होती हैं, जो ज्यादातर महिलाओं में ही देखने को मिली हैं। जैसे एनीमिया, प्रैग्नेंसी के दौरान हॉर्मोनल बदलाव अन्य आदि। ऐसे में कसूरी मेथी का सेवन महिलाओं को रोजमर्रा की इन छोटी-मोटी परेशानियों को दूर करने में कारगर साबित होता हैं। दरअसल, कसूरी मेथी को औषधि माना जाता है, जिससे कई रोगों का इलाज आसानी से होता हैं। वहीं महिलाओं के लिए कसूरी मेथी काफी फायदेमंद है। आज हम आपको बताएंगे कि महिलाओं को क्यों कसूरी मेथी का सेवन करना चाहिए। 

 

PunjabKesari

1. प्रैग्नेंसी 
डिलीवरी के बाद कसूरी मेथी का सेवन करने से काफी फायदा मिलता है। स्तनपान करवाने वाली महिलाओं के है लिए कसूरी मेथी काफी कारगर साबित होती हैं, दरअसल  
कसूरी मेथी में पाए जाने वाले तत्व ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने में मदद करते हैं।

 

2. एनीमिया 
भरात में हर 5 में से 3 तीसरी महिला एनीमिया यानी खून की कमी से शिकार है। ऐसे में कसूरी मेथी के सेवन काफी फायदेमंद है। कसूरी मेथी मे आयरन होता है जो शरीर में   
हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़कर खून की कमी को पूरा करता हैं। 

 

3. हॉर्मोनल बदलाव
पीरियड्स, गर्भावस्था, मेनोपॉज आदि स्थितियों में महिला शरीर में कई हॉर्मोनल बदलाव देखने को मिलते है। ऐसे में कसूरी मेथी खाने से इन हॉर्मोनल बदलावों पर कंट्रोल पाया जा सकता हैं और हॉर्मोनल बदलाव से होने वाली परेशानियों से बचा जा सकता हैं। 

 

4. इंफेक्शन 
अगर को ताउम्र पेट के इंफैक्शन से बचे रहना चाहते है तो कसूरी मेथी का सेवन जरूर करें। रोजाना इसका सेवन करने से हार्ट, गैस्ट्रिक और आंतों की समस्‍याएं कोसों दूर रहती हैं। अगर आपके पेट में इंफैक्शन है तो इन पत्तियों को सुखाकर पीस लें। फिर इसमें नींबू मिलाएं और गुनगुने पानी के साथ लें। 

 

5. ब्लड शुगर
डायबिटीक मरीजों का काफी देखभाल की जरूर होती हैं। अगर खान-पान गलत हो जाए तो ब्लड प्रैशन बढ़ने लगते है जिसे नियंत्रित करना बहुत जरुरी हैं। दरअसल, कसूरी मेथी में एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं, जो ब्‍लड ग्लूकोज के स्तर को करते है और टाइप-2 डायबिटीज होने से रोकते हैं। 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News