25 APRTHURSDAY2024 9:25:03 PM
Nari

दही-गुड़ के बेहतरीन फायदे, खून बढ़ने के साथ बीमारियां रहेगी कोसों दूर

  • Edited By neetu,
  • Updated: 25 Dec, 2020 11:56 AM
दही-गुड़ के बेहतरीन फायदे, खून बढ़ने के साथ बीमारियां रहेगी कोसों दूर

शरीर को स्वस्थ व बीमारियों से बचाए रखने के लिए डाइट का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। खासतौर पर जवानी में पौष्टिक चीजों को खाने से बुढ़ापे में सेहत से जुड़ी परेशानियों का कम सामना करना पड़ता है। ऐसे में बहुत से लोग खास चीजों का सेवन करते हैं। मगर अपनी डेली डाइट में सिर्फ 2 चीजों का सेवन करके भी सेहत को जबरदस्त फायदे मिल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में...

 

असल में, वे 2 चीजें दही और गुड़ हैं। वैसे तो लोग दही में चीनी मिलाकर खाना पसंद करते हैं। मगर इसमें गुड़ मिक्स करके खाने से पाचन तंत्र मजबूत होने से लेकर वजन कम करने में मदद मिलती है। तो चलिए जानते हैं गुड़ी मिश्रित दही का सेवन करने के बेहतरीन फायदों के बारे में...

PunjabKesari

1. सांस संबंधित परेशानी होगी दूर 

दही में गुड़ मिलाकर खाने से शरीर का तापमान बेहतर तरीके होता है। ऐसे में सांस से जुड़ी परेशानी दूर होती है। 

2. मासिक धर्म में फायदेमंद 

अक्सर महिलाओं को पीरियड्स के दिनों में असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है। ऐसे में गुड़ मिश्रित दही का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसे खाने से पेट दर्द, एसिडिटी आदि की परेशानी दूर होने में मदद मिलती है। 

PunjabKesari

3. खून बढ़ाए

एनिमिया की शिकायत वाले लोगों को अपनी डाइट में गुड़ व दही को जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें आयरन होने से शरीर में खून की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है। 

4. वजन घटाए

वजन बढ़ने के कारण शरीर बीमारियों की चपेट में जल्दी आने लगता है। ऐसे में गुड़ और दही को मिलाकर खाना फायदेमंद होता है। इससे पेट व कमर के आसपास जमा एक्सट्रा चर्बी कम होकर मेटाबॉलिज्म बढ़ने में मदद मिलती है। ऐसे में वजन कंट्रोल में रहता है।

PunjabKesari

5. मौसमी बीमारियों से बचाव

सर्दियों में मौसमी बीमारियों के होने का खतरा अधिक होता है। ऐसे में गुड़ व दही खाना बेस्ट ऑप्शन है। इनमें विटामिन, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी बढ़ने के साथ सर्दी, खांसी, जुकाम आदि समस्याओं से आराम मिलता है। 

6. मजबूत हड्डियां

दही में मौजूद कैल्शियम मांसपेशियों, दांतों व हड्डियों में मजबूती दिलाने का काम करता है। ऐसे में शरीर का बेहतर विकास होने के साथ बीमारियों से बचाव रहता है। 

PunjabKesari

7. बेहतर पाचन तंत्र 

इसके सेवन से पाचन क्रिया मजबूत होने में मदद मिलती है। ऐसे में खाने अच्छे से पचने के साथ पेट दर्द, एसिडिटी, कब्ज, अपच आदि की परेशानी से बचाव रहता है। 


आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा तो इसे कमेंट, लाइक और शेयर जरूर करें। 

Related News